WATCH: अपने 38वें बर्थडे पर जीवा, हार्दिक और पंत के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने लगाये ठुमके 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन माना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में जन्मे धोनी की गिनती भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन कप्तानों में की जाती है। उन्होंने 2004 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के खिलाड़ी और परिवार के साथ इंग्लैंड में अपना बर्थडे मनाया।

जमकर नाचे धोनी

WATCH: अपने 38वें बर्थडे पर जीवा, हार्दिक और पंत के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने लगाये ठुमके 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बर्थडे पर जमकर थिरके। उन्होंने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, विकेटकीपर ऋषभ पन्त और अपनी बेटी जीवा के साथ डांस किया। पन्त और हार्दिक धोनी को अपना आइडल भी मानते हैं।

हार्दिक पांड्या ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें दोनों हेलीकॉप्टर शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की शुरुआत की थी लेकिन आईपीएल 2019 में हार्दिक पांड्या भी लगातार यह शॉट खेल रहे हैं।

पंत धोनी के उत्तराधिकारी

WATCH: अपने 38वें बर्थडे पर जीवा, हार्दिक और पंत के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने लगाये ठुमके 3

ऋषभ पन्त को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है। उन्हें पहले विश्व कप में शिखर धवन की चोट के बाद टीम में शामिल किया गया था। उन्हें टीम ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था।

Advertisment
Advertisment

बात की जा रही है कि धोनी विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे और ऐसे में पन्त टीम के विकेटकीपर हो सकते हैं। कई बार वह धोनी को अपना आइडल बता चुके हैं।

देखें वीडियो:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on