15 अगस्त 2020 यही वो ऐतिहासिक दिन था जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। आज इसे दो साल हो चुके हैं। हालांकि, धोनी अभी आईपीएल में सक्रिय हैं और चेन्नई की कप्तानी भी कर रहे हैं। 40 साल की उम्र में भी धारदार शॉट खेलने से पीछे नहीं हट रहे हैं और टीम को जीत भी दिला रहे हैं। इसका नमूना हम आईपीएल 2022 में देख ही चुके हैं। भले ही चेन्नई इस सीजन में कोई कमल नहीं दिखा पाई लेकिन धोनी ने फैंस का दिल जरूर जीता।
इसी बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वो जमकर ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो देखकर तो मानों ऐसा लग रहा है कि वो फिटनेस के मामले में विराट कोहली समेत कई युवा खिलाड़ियों को मात दे सकते हैं।
देखिये धोनी का फिटनेस वाला वीडियो
आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद मानों ऐसा लग रहा है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2023 की तैयारों में जुट गए हैं। वीडियो में माही पहले से भी कहीं ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। पिछले एक दो दिनों से धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
आईपीएल 2022 में धोनी ने किया शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने दमदार प्रदर्शन किया। वो एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आए और बल्ले से कई आकर्षक पारियां खेलीं। उन्होंने इस सीजन में 14 मुकबले खेले और इस दौरान उन्होंने 33.14 की औसत और 123.40 की स्ट्राइक रेट से कुल 232 रन बनाए थे। हालांकि, चेन्नई इस सीजन में दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई और 4 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर थी। खैर, अब देखना होगा कि अगले सीजन में धोनी की कप्तानी वाली यह टीम किस अंदाज में वापसी करती है।