महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई खिलाड़ियों का दिशा निर्देश किया : माइक हसी 1

एकदिवसीय और टी ट्वेंटी टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के तारीफों और उनकी कप्तानी के लाजवाब सफर के किस्से समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. बुधवार शाम को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था. धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद क्रिकेट जगत से जुड़े तमाम दिग्गज धोनी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.

बात अगर भारतीय खिलाड़ियों छोड़कर विदेशी खिलाड़ियों के बारे में की जाए तो, माइकल क्लार्क, जैसन रॉय, ज़हीर अब्बास, शाहिद अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ी धोनी की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी माइक हसी का नाम भी इस सुची में शुमार हो गया हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले को पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल ने बताया साहसी

शनिवार, 7 जनवरी को माइक हसी ने ‘‘टाइम्स ऑफ इंडिया” को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, कि

”महेंद्र सिंह धोनी वाकई में एक लाजवाब कार्यवाहक रहे हैं. मैं हमेशा ही उनकी कप्तानी में खेलना खुद के लिए एक बड़ी उपलब्धि समझी. धोनी ने अपनी कप्तानी अंतर्गत अनेकों युवा खिलाड़ियों की एक नई दिशा दिखाई. धोनी ने भारतीय टीम के भविष्य को देखते हुए, जो निर्णय लिया हैं वह वाकई में सही हैं.”

माइक हसी ने आगे कहा, कि

Advertisment
Advertisment

”भारतीय टीम को ऊँचाइयों तक पहुंचाने में धोनी का बहुत बड़ा हाथ रहा. धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत कुछ किया. धोनी वाकई में लाजवाब इन्सान हैं. यही नहीं उनका परिवार भी उनकी ही तरह शालीन और बड़ा प्यारा हैं.”

माइक हसी से जब रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और धोनी की कप्तानी के बारे में पूछा गया, तो हसी ने इसका जवाब देते हुए कहा, कि

यह भी पढ़े : सलमान बट की वापसी से मैं सहमत नहीं हूँ : माइक हसी

”रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और महेंद्र सिंह धोनी तीनों बहुत ही अलग किस्म के कप्तान रहे. तीनों के कप्तानी करने का तरीका बिलकुल अलग रहा. धोनी हमेशा से ही बड़े शांत स्वभाव से कप्तानी करते रहे और यही बात उन्हें सबसे ख़ास बनाती हैं.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.