विडियो : अपनी बेटी जीवा कों धोनी दे रहे है प्रारम्भिक शिक्षा विडियो हो रही वायरल 1

यहाँ देखे विडियो-

 

Happy Independence Day to all.tried to teach ziva something special.not perfect but good enough from an 18 month old

अगस्त 15, 2016 at 12:11पूर्वाह्न PDT को @mahi7781 द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो

भारतीय टीम के सिमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो वैसे तो काफी बिजी रहते हैं, लेकिन जब से उन्होंने भारत के लिए टेस्ट टीम से संयास लिया हैं, उनका काफी सारा वक़्त अब बचने लगा हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : ईशांत शर्मा की शादी में शामिल हुये महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह लेकिन……

धोनी अब भारत के लिए एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं. जिसके बाद जो वक़्त बचता हैं. वो सारा बेश कीमती वक़्त धोनी अपने परिवार के साथ बीताते हैं. हम सब भी इस बात को बखूबी जानते हैं, कि धोनी अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा हैं. टेस्ट सीरीज के बाद अगले साल जनवरी में पांच एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जानी हैं. जिस दौरान कप्तान धोनी एक बार फिर से मैदान पर दिखाई देंगे.

यह भी पढ़े : विडियो : मुंबई टेस्ट के दौरान जब पार्थिव ने दिला दी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद कर दिखाया असम्भव कारनामा

Advertisment
Advertisment

धोनी अभी अपनी छुट्टियाँ अपनी पत्नी साक्षी और अपनी प्यारी बेटी जीवा के साथ बिता रहे हैं. जिस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा की एक बहुत ही बढ़िया और बेहद पसंद की जाने वाली ऐसी विडियो अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली जिसे देख सभी धोनी पर गर्व करेंगे.

विडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा को मिलिट्री की ट्रेनिंग देते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें धोनी जीवा से कह रहे हैं, कि

”लेफ्ट राईट लेफ्ट… अटेंशन… सैल्यूट.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.