एमएस धोनी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार चैंपियन बनी है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को अब 5 बार चैंपियन बना चुके हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी कर ली है।
इस सीजन में धोनी अपने घुटने के चोट के काफी परेशानी में दिखे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल के सभी मैच खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया और चैंपियन बनाया। वहीं, अब खबर आ रही है कि आईपीएल समाप्त होने के बाद धोनी अपने घुटने की सर्जरी करा सकते हैं।
धोनी कराएंगे घुटने का इलाज
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2008 से चेन्नई टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम अब आईपीएल की सबसे सफल टीम बन गई है। वहीं, इस सीजन धोनी के घुटने में चोट थी जिसके वजह से वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते थे.
लेकिन अब आईपीएल में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद धोनी घुटने का ऑपरेशन कराएंगे। आपको बता दे कि, क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार, धोनी जल्द ही घुटने की सर्जरी करा सकते हैं और खबर आ रही है की वह कोकिलाबेन अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।
MS Dhoni is likely to undergo surgery for his knee. He consults specialist for his injury. (According to Cricbuzz) pic.twitter.com/3JwhaR9gCd
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) June 1, 2023
धोनी खेल सकते हैं अगला आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी अब 41 साल के हो गए हैं और अगले आईपीएल 2024 में वह 42 साल के हो जाएंगे लेकिन अभी भी वह फिट हैं और एक या दो साल और आईपीएल खेल सकते हैं। क्योंकि, आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले के बाद उन्होंने अगले साल खेलने की इच्छा जताई थी।
जिसका मतलब है की धोनी जल्द घुटने का ऑपरेशन करा सकते हैं और अगले साल की तैयारियों में जुट सकते हैं। जबकि बात करे इस सीजन की तो आईपीएल 2023 में धोनी ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए भी फॉर्म दिखाया और उन्होंने विकेट के पीछे यानी विकेटकीपिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया है।
Also Read: टीम इंडिया को WTC फाइनल में हराने के लिए ICC ने रची साजिश, उठाया भारत के खिलाफ ये बढ़ा कदम