महेंद्र सिंह धोनी अब बॉलीवुड की तरफ बढ़ा सकते हैं अपने कदम, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर 1

अब तक कई क्रिकेट खिलाड़ी संन्यास के बाद बॉलीवुड की तरफ अपने कदम बढ़ा चुके हैं. अब इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हो सकते हैं, ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं. विश्व कप के बाद धोनी के संन्यास की ख़बरें चल रही थी जिस पर धोनी ने विराम लगा दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी अब जा सकते हैं बॉलीवुड की तरफ

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

संन्यास के खबरों के बीच अब महेंद्र सिंह धोनी के बारें में जुड़ी हुई एक बड़ी खबर आ रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अब बॉलीवुड की तरफ रुख कर सकते हैं. बॉलीवुड में धोनी प्रोड्यूसर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. एक सूत्र ने बताया कि

” फिल्मों में हमेशा से ही धोनी रूचि रखते हैं. वो फिल्मों के बड़े प्रसशंक हैं. जब नीरज पांडे इस दिग्गज क्रिकेटर पर फिल्म बना रहे थे उस समय वो इस फील्ड के बारें में अच्छे से सब जान गये थे. इसके साथ उन्हें इसमें मजा भी आया था. वो बस एक अच्छे मौके की तलाश कर रहे हैं इस फील्ड में अपनी शुरुआत करने के लिए.”

बॉलीवुड से जुड़ें हुए हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अब बॉलीवुड की तरफ बढ़ा सकते हैं अपने कदम, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर 2

धोनी के लिए बॉलीवुड कोई नया नहीं है. इस फील्ड में उनके कई दोस्त मौजूद हैं. जिनमें जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन का नाम शामिल है. सलमान खान के घर भी अक्सर महेंद्र सिंह धोनी नजर आ जाते हैं. धोनी का बॉलीवुड में रिश्ता इस बात से स्पष्ट होता है की वो जब भी मुंबई आते हैं तो बॉलीवुड के एक्टरों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आ जाते हैं.

माही के बॉलीवुड में जुड़ने के साथ ये खबर आ रही है कि एक प्रोड्यूसर के रूप में अपना सफर वो जॉन अब्राहम के साथ या उनकी ही फिल्म से कर सकते हैं. अब देखना हैं की क्या क्रिकेट की तरह धोनी का करियर बॉलीवुड में भी शानदार रहता है या नहीं.

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से भी खुद को अलग किया धोनी ने

महेंद्र सिंह धोनी अब बॉलीवुड की तरफ बढ़ा सकते हैं अपने कदम, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर 3

विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है. पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में और अब ख़बरें की माने तो दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी उन्होंने अपने नाम वापस ले लिए हैं और चयनकर्तायों से कहा की वो चयन के लिए उपलब्ध नहीं है. अफ्रीका सीरीज में 3 टी20 मैच खेलें जायेंगे.