महेंद्र सिंह धोनी

जब कोई भी खबर पूर्व भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से जुडी हुई हो तो अपने आप ही वो पूरे देश के लिए चर्चा का केंद्र बन जाता है. कुछ ऐसा ही कमाल उनके नए लुक ने किया. अब खुद महेंद्र सिंह धोनी की माँ ने उनके नए लुक को देखकर कहा की मेरा बेटा इतना उम्रदराज नहीं है.

महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक पर बोलीं उनकी माँ

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट और फैन्स दोनों से दूर है. कोरोना वायरस के कारण इस समय देश भर में लॉकडाउन चल रहा है. जिसके कारण वो अब अपना पूरा समय रांची के अपने फॉर्महाउस में रहते हैं. जहाँ से उनका एक नया लुक सामने आया है. जिसमें वो सफ़ेद दाढ़ी में नजर आयें. जिसके बाद फैन्स बहुत निराश नजर आयें. अब उनके नए लुक पर उनकी माँ देवकी धोनी ने कहा बीडीक्रिकटाइम से बात करते हुए कहा कि

”  हाँ, मैंने उसका नया लुक देखा है. लेकिन वो इतना उम्रदराज नहीं है. कोई भी बच्चा अपने माँ के लिए कभी बूढा नहीं हो सकता है. वो टी20 विश्व कप खेलेगा या नहीं ये मुझे नहीं पता है. पहले कोरोना वायरस को खत्म होने दें. उसे अपने लिए बेहतर पता है कि कब क्या फैसला लेना है.”

साक्षी धोनी के वीडियो में नजर आया था धोनी का लुक

महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक को देखकर उनकी माँ ने कहा मेरे बेटा इतना उम्रदराज नहीं जितना दिख रहा 1

रांची के अपने फॉर्महाउस में समय बिता रहे महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक एक वीडियो के जरिये सामने आया था. जिसे उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने बनाया था. उस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया था. उस वीडियो में धोनी बेटी जीवा के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे थे.

उसके अलावा बाद में एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें भी धोनी अपने इसी लुक के साथ नजर आ रहे हैं. हालाँकि इस बार वो नीचे बैठे हुए हैं. जिसमें साक्षी धोनी के साथ वो बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं. ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है. जिसका कारण धोनी के फैन्स भी है.

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में आये थे नजर

महेंद्र सिंह धोनी

विश्व कप 2019 के बाद क्रिकेट नहीं खेले महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन लगने से कुछ दिनों पहले चेन्नई गये थे. जहाँ पर वो आईपीएल 2020 की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के ट्रेनिंग कैंप से भी जुड़े थे. लेकिन फिर लॉकडाउन लगने के साथ ही वो वापस घर आ गये. अब फैन्स के साथ खुद धोनी को भी आईपीएल का बहुत बेसब्री से इंतजार है.