धोनी की सफलता में इन 5 चेहरों का रहा है सबसे ज्यादा योगदान 1

मौजूदा समय में धोनी विश्व के सबसे महान क्रिकेटर और कप्तानो में शामिल हैं. धोनी ने अपने 12 वर्षो की अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान ऐसे उपलब्धिया हासिल की हैं, जोकि बाकि क्रिकेटर्स के लिए सपना जैसा हैं. लेकिन यह बात शायद ही कम लोगो को पता होगी कि धोनी के सफलता के पीछे भी 5 चेहरे है जिन्होंने धोनी की सफलता में अहम योगदान दिया हैं. अगर यह कहा जाए कि इन 5 लोगो के बिना धोनी क्रिकेटर नहीं बन पाते तो यह बात गलत नहीं हैं.

धोनी के सफलता के पीछे के 5 प्रमुख चहरे :-

Advertisment
Advertisment

1) परमजीत सिंह

धोनी की सफलता में इन 5 चेहरों का रहा है सबसे ज्यादा योगदान 2

वर्ष 2001 में धोनी को एक बड़े क्रिकेट प्रतियोगिता में चुना गया, लेकिन बिहार क्रिकेट बोर्ड की लापरवाही के कारण यह जानकारी धोनी को 18 घंटे देर से पता चली. इस प्रतियोगिता में क्रिकेट की मशहुर हस्तियां शामिल होने वाली थी जिस कारण धोनी का इस प्रतियोगिता में खेलना बेहद जरुरी था.

देरी से जानकारी मिलने के कारण धोनी को तय समय में कोलकता पहुँचना बेहद मुश्किल था, ऐसे समय में धोनी के दोस्त परमजीत सिंह ने जल्द ही एक कैब का बंदोबस्त किया जिससे धोनी जल्द से जल्द कोलकता पहुँच पायें. इस घटना के बाद धोनी ईस्ट जोन टीम में शामिल हुए, यही वो समय था धोनी के लिए अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का सपना जाग गया था.

Advertisment
Advertisment

Gautam

I am Gautam Kumar a Cricket Adict, Always Willing to Write Cricket Article. Virat and Rohit are My Favourite Indian Player.