MS Dhoni Panauti for Team India after his retirement twice wc 2021 ind vs nz 1st t20i 2023

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। धोनी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए खड़े हों या विकेट के पीछे, फैंस को हमेशा ये यकीन होता था कि माही है संभाल लेगा और ऐसा कई बार हुआ भी है। धोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग के दम पर भारत को जीत दिलाई है।

हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) जब-जब टीम इंडिया से जुड़े हैं, टीम के लिए पनौती ही साबित हुए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि घटित हुई घटना कह रही है। ये दिग्गज दो बार टीम इंडिया से जुड़ा है और इन दो मौकों पर भारत को करारी हार मिली है। आइये जानते हैं, माही के विलेन बनने की कहानी।

Advertisment
Advertisment

विश्व कप 2021

ms dhoni

15 अगस्त 2020 को एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। माही के संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया का मेंटॉर बनाने का फैसला किया था। धोनी मेंटॉर तो बने लेकिन टीम के लिए ही विलेन बन गए। टीम इंडिया अपने पहले ही मैच को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार गई। इसके बाद दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया।

फिर भारत ने बचे हुए तीन मैचों में कमजोर टीम को हराया तो जरूर लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। टीम इंडिया इस विश्व कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। ये पहला मौका था जब एमएस धोनी (MS Dhoni) रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया से जुड़े और इतने बड़े टूर्नामेंट में भारत को करारी मात मिली थी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी20 2023

IND vs NZ पहला T20 मैच देखने रांची पहुंचे MS Dhoni और पत्नी साक्षी, फोटो हुई वायरल

Advertisment
Advertisment

एमएस धोनी (MS Dhoni) भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके नाम आईसीसी के तीनों ट्रॉफी को जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब जिताया था। हालांकि, ये किसी ने नहीं सोचा था कि धोनी जब संन्यास के बाद भारतीय खिलाडियों से मिलेंगे तो टीम इंडिया मैच ही हार जाएगी। ऐसा ही एक वाकया अभी हाल ही में हुआ।

हाल ही में 27 जनवरी 2023 को हार्दिक पांड्या की कप्तान में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला जहाँ भारतीय टीम को करारी मात झेलनी पड़ी थी। कीवी टीम ने भारत को 21 रन से हराया था। ये मैच रांची में खेला गया था जहाँ मैच से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय खिलाड़ियों से मिले थे। साथ ही धोनी मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद थे, जिसके बाद टीम इंडिया मैच हार गई थी।