वीरेंद्र सहवाग के स्कूल पहुंचे धोनी और किया कुछ ऐसा कि..... 1

वनडे और टी ट्वेंटी क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने के बाद देश को दो दो बड़े विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कन्धों एक बहुत बड़ा दबाव खत्म हो चुका हैं.

कप्तानी छोड़ने के बाद बतौर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में ही संम्पन हुए वनडे और टी ट्वेंटी श्रृंखला में रनों की खूब बरसात की. वनडे में जहाँ धोनी के बल्ले से तीन सालों के बाद कोई शतकीय पारी निकली, तो टी ट्वेंटी क्रिकेट में भी महेंद्र सिंह धोनी ने खूब रन बनाये. धोनी का खुलकर खेलना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद : जॉन राईट  

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने स्कूल ”सहवाग इंटरनेशनल स्कूल” झज्जर में पहुंचे. शुक्रवार 3 फरवरी का पूरा दिन महेंद्र सिंह धोनी ने वीरेंद्र सहवाग के साथ उनके स्कूल में बिताया. जिसकी एक फोटो पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर की.

 

वीरू ने लिखा, ”मेरे सहवाग स्कूल में आने और यहाँ के बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए शुक्रिया धोनी. धोनी आप उन इंसानों में से एक हैं, जिनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता.” महेंद्र सिंह धोनी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने साझा की एक शानदार तस्वीर 

Advertisment
Advertisment

इसके बाद ”सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’‘ से भी ट्वीटर अकाउंट पर विडियो अपलोड की गयी, इस विडियो में महेंद्र सिंह धोनी एक युवा खिलाड़ी को विकेटकीपिंग के टिप्स दे रहे हैं.

विडियो में साफ़ देखा जा रहा हैं, कि महेंद्र सिंह किस तरह अपने अनुभव को युवा के साथ बाँट रहे हैं. ”सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’‘ की तरफ से एक फोटो भी अपलोड की गयी.

”क्या दिन रहा हमारे स्कूल के लिया. महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग एक साथ वाकई में यह हमारे लिए बहुत बड़ी और खास बात हैं.” किंग्स इलेवन पंजाब के रणनीतिकार होंगे सहवाग

आपकों बता दे, कि महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग को लेकर काफी बार ऐसी अफवाहें उड़ती रही हैं, कि धोनी की वजह से सहवाग का करियर का खत्म हुआ और यही नहीं धोनी और सहवाग एक दूसरे को पसंद तक नहीं करते. मगर धोनी ने सहवाग के साथ उनके स्कूल में पहुंच कर सभी अफवाहो पर विराम लगा दिया.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.