KXIPvsCSK: महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद कहा किंग्स इलेवन पंजाब के इस खिलाड़ी के सामने नहीं चली मेरी रणनीति 1

चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन के अंतिम लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 170 रन बनाये थे और पंजाब ने 12 गेंद बाकि रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में अभी पहले स्थान पर हैं। वहीं पंजाब जीत के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही।

केएल राहुल की तारीफ

KXIPvsCSK: महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद कहा किंग्स इलेवन पंजाब के इस खिलाड़ी के सामने नहीं चली मेरी रणनीति 2

Advertisment
Advertisment

मैच के हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल और निकोलस पूरन की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही धोनी को तेज गेंदबाजों की कमी भी खली। धोनी ने मैच के बाद कहा

“मैं उन्हें इसका श्रेय दूंगा। यह एक आसान विकेट नहीं था। 3 स्पिनरों के साथ, पहले 6 ओवरों में पैंतरेबाज़ी करना मुश्किल था। लेकिन केएल ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और अंत में पूरन ने अंतिम के ओवरों में अच्छा खेला। यह उनकी ओर से बल्लेबाजी का अच्छा प्रयास था। हमने जो कुछ भी किया, वह हमारे काम नहीं आया।”

गेंदबाजों की वापसी से खुश

KXIPvsCSK: महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद कहा किंग्स इलेवन पंजाब के इस खिलाड़ी के सामने नहीं चली मेरी रणनीति 3

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज शुरुआत में काफी महंगे साबित हुए लेकिन बीच के ओवरों में उन्होंने अच्छी वापसी की। एक समय दिख रहा था कि पंजाब 5 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महेंद्र सिंह धोनी ने इस बारे में कहा

“शुरुआत में कुछ रन देने के बावजूद हमने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे काफी खुश हूं। यही कारण है कि आपको इसे ध्यान में रखना होगा, यदि आप एक गेम नहीं जीत सकते हैं, तो आप सुनिश्चित करें कि विरोधी टीम ज्यादा से ज्यादा ओवर खेले।”

टॉप-2 में किया फिनिश

KXIPvsCSK: महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद कहा किंग्स इलेवन पंजाब के इस खिलाड़ी के सामने नहीं चली मेरी रणनीति 4

Advertisment
Advertisment

इस मैच में हार के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अभी पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। मुंबई इंडियंस आगे केकेआर को हरा देती है तो भी चेन्नई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।