धोनी

पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा लंबे समय से सोशल मीडिया पर चलती रहती थी. लेकिन उसका जवाब कभी धोनी ने नहीं दिया. लेकिन अपने टेस्ट संन्यास की तरह ही एक बार फिर से उन्होंने सभी को सकते में डालते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स रो पड़े.

महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, रो पड़े फैन्स

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर फैन्स रो पड़े 1

Advertisment
Advertisment

क्रिकेट जगत के महान कप्तानों की लिस्ट में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. जिसके बाद वो सीमित ओवर फॉर्मेट खेलते हुए नजर आते रहे. लेकिन 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के बाद धोनी ने क्रिकेट से एक बहुत लंबा ब्रेक लिया था.

जिसके बाद आज 15 अगस्त को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. मौजूदा समय में वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ चेपॉक स्टेडियम में लगे कैंप के लिए चेन्नई पहुंचे हैं. उनके महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेते ही सोशल मीडिया पर तहलका  मच गया है. फैन्स बहुत  ज्यादा निराश नजर आ रहे हैं.

यहाँ देखें फैन्स के ट्वीट

https://twitter.com/Attitude_Wala/status/1294646180068986880?s=20

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/MohMayaSeDur/status/1294646825064964096?s=20