IPL 2019- चेन्नई के प्रशंसको ने धोनी को दिया है थाला निक नेम अब धोनी ने इस पर कही दिल छु जाने वाली बात 1

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने वो मुकाम हासिल किया है जो बाकी की बची टीमें ऐसा नहीं कर सकी है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के पहले सीजन से ही इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट में अपना दबदबा कामय किए हुए है जो ना केवल हर बात अंतिम चार का सफर तय करती है बल्कि तीन बार तो चैंपियन भी बन चुकी है।

चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने के कारण चेन्नई के सबसे बड़े नायक हैं एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स का नाम जब भी किसी के जेहन में आता है तो एक नाम अपने आप ही सामने आ जाता है वो है महेन्द्र सिंह धोनी… महेन्द्र सिंह धोनी को तो एक तरह से चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा नाम ही माना जाता है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2019- चेन्नई के प्रशंसको ने धोनी को दिया है थाला निक नेम अब धोनी ने इस पर कही दिल छु जाने वाली बात 2

आईपीएल के 2008 में खेले गए पहले सीजन से ही महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि ये बात अलग है कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल के बैन के कारण उन्हें दूसरी टीम आरपीएस के लिए खेलना पड़ा था।

चेन्नई में एमएस धोनी को होता है अपनेपन का अहसास, फैंस कहते हैं थाला

लेकिन बैन को पूरा करते ही एमएस धोनी एक बार फिर से सीएसके के साथ ही जुड़ गए। ऐसे में जब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेन्द्र सिंह धोनी खेल रहे हैं तो उन्हें चेन्नई के लोगों का अपार प्रेम साफ तौर पर देखा जा सकता है।

IPL 2019- चेन्नई के प्रशंसको ने धोनी को दिया है थाला निक नेम अब धोनी ने इस पर कही दिल छु जाने वाली बात 3

Advertisment
Advertisment

कहने को तो महेन्द्र सिंह धोनी झारखंड की राजधानी रांची के निवासी हैं लेकिन जिस तरह से उनका जुड़ाव चेन्नई के साथ है उससे तो लगता है मानो वो चेन्नई के ही निवासी हो, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के कारण धोनी को चेन्नई में अपनेपन का अहसास होता है।

तभी तो महेन्द्र सिंह धोनी को चेन्नई के फैंस के द्वारा ‘थाला’ यानि लीडर या कप्तान कहा जाता है। तमिल में किसी टीम के लीडर को थाला कहा जाता है, ऐसे में धोनी चेन्नई के फैंस के बीच एमएस धोनी से ज्यादा थाला के नाम से मशहूर हैं।

थाला कहने पर धोनी ने कहा इस नाम में है खास अहसास

महेन्द्र सिंह धोनी को थाला कहने से ना सिर्फ चेन्नई के फैंस बल्कि खुद एमएस धोनी को भी अच्छा लगता है। बुधवार को आईपीएल के इस सीजन का चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 80 रनों की जोरदार जीत हासिल की।

जीत के बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने वहां के फैंस के द्वारा थाला कहे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा कि

इस तरह का निकनेम मिलना वाकई खास है। मुझे बहुत खास महसूस होता है। पहले मुझे नहीं पता था कि चिन्ना थाला चेन्नई के गाने का हिस्सा है। मुझे जिस तरह से स्वीकार किया है बहुत बढ़िया है खासकर मुझे और पूरी टीम का जिस तरह से सपोर्ट किया।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।