महेंद्र सिंह धोनी ने गिटार बजाकर गाना गाते हुए बेटी जीवा का वीडियो किया शेयर 1

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं। इस दौरान वह परिवार के साथ ही समय बिता रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी जीवा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं और गिने चुने पोस्ट ही डालते हैं।

गाना गा रही जीवा

महेंद्र सिंह धोनी ने गिटार बजाकर गाना गाते हुए बेटी जीवा का वीडियो किया शेयर 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जीवा गाना गा रही है। इसके साथ ही उसके हाथ में गिटार भी है। धोनी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ नया साल मनाया था। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा

“बर्फ उसका सबसे बेहतरीन बाहर लेकर आता है।”

 

View this post on Instagram

 

Snow brings the best out of her @ziva_singh_dhoni

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

टीम से चल रहे हैं बाहर

महेंद्र सिंह धोनी ने गिटार बजाकर गाना गाते हुए बेटी जीवा का वीडियो किया शेयर 3

विश्व कप के बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। वहां टीम ने टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली थी। प्रादेशिक आर्मी से जुड़ने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने उस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था और कश्मीर में सेना के साथ थे।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेला। इसमें भी धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

आईपीएल में रहेगी नजरें

महेंद्र सिंह धोनी ने गिटार बजाकर गाना गाते हुए बेटी जीवा का वीडियो किया शेयर 4

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। सभी की नजरें आईपीएल में उनके प्रदर्शन के ऊपर रहेंगे। वहां अच्छा प्रदर्शन कर उनके पास भारतीय टीम में वापसी करने का मौका रहेगा।

कुछ समय पहले हुए मीडिया से बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि हम धोनी से आगे देखना शुरु कर चुके हैं। भारतीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के रुप में संजू सैमसन को शामिल किया गया है।