क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बतौर कप्तान हर उस मुकाम को हासिल किया जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिर चाहे वो भारत को टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाना हो, 28 साल बाद वनडे विश्व कप में भारत को विश्व विजेता बनाना हो, या फिर बतौर कप्तान भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जितवाना हो। ऐसे कई अनेकों रिकॉर्ड्स बतौर कप्तान धोनी ने अपने नाम किए हैं।
कप्तानी के साथ-साथ एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बल्लेबाजी में भी अपना जलवा बिखरा है। कई बार वो संकट मोचक बनकर आए हैं और भारत को जीत दिलाई है। हालांकि, अब धोनी एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं और वो है फ़िल्मी पारी। क्रिकेट के बाद धोनी अब फिल्मों में भी किस्मत आजमाने वाले हैं। आइये इस खबर को विस्तार से समझते हैं।
धोनी करने जा रही फ़िल्मी पारी की शुरुआत
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अब बहुत जल्द फिल्मों में शिरकत करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें धोनी बहुत जल्द ही साउथ की फिल्म प्रोड्यूस करेंगे और उनकी फिल्म में सुपरस्टार विजय थलापति बतौर हीरो काम करेंगे। साथ ही खबर यह भी है कि धोनी स फिल्म में कैमियो भी करेंगे।
हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि एक्टर विजय के जन्मदिन पर इस बात की घोषणा हो सकती है। बता दें कि इस बात की खबर है कि धोनी ने एक्टर विजय से संपर्क किया था और वो उनकी फलम में काम करने के लिए तैयार भी हो चुके हैं। मौजूदा समय में धोनी अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं।
इन क्षेत्रों में हाथ आजमा चुके हैं MS Dhoni
गौरतलब है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) अब तक अब तक पोल्ट्री, कृषि, शराब की भठ्ठी, जिम और कपड़ों जैसे कई उद्योगों में हाथ आजमाया चुके हैं जहाँ उन्हें सफलता भी हासिल हुई है। इसके बाद उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी भी शुरू की है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस समय माही आईपीएल में सक्रिय रूप से खेल रहे हैं और वो चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन भी किया है।
Comments are closed.