विडियो : महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी वनडे सीरीज से पहले दी गेंदबाजों को चेतावनी 1

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट जगत के मौजूदा समय में सबसे बड़े नाम है. आज पूरा ठीक एक हफ्ता हो गया हैं, महेंद्र सिंह धोनी को एकदिवसीय और टी ट्वेंटी टीम के कप्तानी के पद से इस्तीफा दिये.

महेंद्र सिंह धोनी इन्हीं की कप्तानी में देश ने दो दो विश्व कप जीत एक बड़ा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया. अब महेंद्र सिंह धोनी देश के लिए बतौर कप्तान नहीं, बल्कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ खेलते हुए दिखाई देंगे.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : ट्वीटर प्रतिक्रिया : भारतीय टीम में युवराज सिंह की वापसी पर प्रसंशको ने कुछ ऐसे व्यक्त किया अपनी प्रतिक्रिया

मंगलवार (10 जनवरी) को मुंबई में इंडिया ए और इंग्लैंड की टीमों के बीच पहला अभ्यास मैच खेला गया. जहाँ देश के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक आखिरी बार भारतीय जर्सी में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए. मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने तो लाजवाब खेल दिखाया और बढ़िया 304 रनों का स्कोर बनाया.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के लिए दो भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नज़र थी. एक थे टीम में वापसी कर रहे देश के स्टार ऑल राउंडर युवराज सिंह और दूसरा अंतिम बार कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी. युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही खिलाड़ियों ने मैच में खूब रन बनाये. युवराज सिंह जहाँ 56 रन बनाकर आउट हुए तो, धोनी ने भी ताबड़तोड़ 68 रनों की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़े : इंग्लैंड टीम की जीत के हीरो ने बताया कैसे भारतीय दिग्गज की मदद से उन्होंने दी धोनी की सेना को मात

Advertisment
Advertisment

मैच समाप्त होने के बाद युवराज सिंह ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक विडियो अपलोड की. जिसमे युवराज ने धोनी से वार्त्तालाप की और धोनी की कप्तानी के बारे में भी पूछा.

बातों ही बातों में युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछ डाला, कि

”अब आप कप्तान नहीं हैं, तो क्या आप मैदान पर अब ज्यादा छक्कें मारते हुए दिखाई देंगे?”

यह भी पढ़े : महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की एक अलग मिसाल पेश की है : मुरली विजय

इस पर जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, कि

”यह देखने वाली बात रहेंगी. अगर विपक्षी टीम के गेंदबाज़ मेरे एरिया में गेंदबाज़ी करेंगे और अगर परिस्थिति मुझे मौका देगी तो मैं ज़रूर बड़े शॉट्स लगाना चाहूँगा.”

यह भी पढ़े : युवराज सिंह ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया टीम में जगह मिलने का जश्न, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद अब सभी महेंद्र सिंह धोनी के उसी रूप को देखना चाहते हैं. जैसा उनके करियर के शुरूआती दौर में देखने को मिलता था. अब तो धोनी ने इस बात अपर मुहर लगा दे हैं.

यहाँ देखे युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की वह विडियो 

https://www.instagram.com/p/BPF8rOnBcGs/?taken-by=yuvisofficial&hl=en

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.