महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने कहा कुछ ऐसा जो जीत लेगा सभी का दिल 1

जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि बुधवार देर शाम भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया.

महेंद्र सिंह धोनी अब देश के लिए एकदिवसीय और टी ट्वेंटी क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे ना की एक बतौर कप्तान. महेंद्र सिंह धोनी का कप्थानी छोड़ने के फैसला बेहद ही हैरान करने वाला रहा.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद हैरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने धोनी के लिए ये क्या कहा

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कोई उनके इस फैसले का सम्मान कर रहा हैं, तो कोई धोनी के इस निर्णय को एक दम बचकाना बता रहा हैं.

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी भी अब मैदान में उतर आई हैं. धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने पति के इस फैसले का समर्थन करते हुए दिखाई दे रही हैं. साक्षी धोनी ने बुधवार रात को महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले का समर्थन करते हुए एक तवीत करते हुए लिखा, कि ”हमें आप पर गर्व हैं.”

यह भी देखे : देखिये: साक्षी ने शेयर की जीवा के साथ धोनी की एक और तस्वीर

Advertisment
Advertisment

साक्षी धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि

”ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है, जिसे तुम हासिल नहीं कर सकते हो. मुझे तुम पर गर्व हैं. !!”

साक्षी धोनी का यह ट्वीट ना सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को पसंद आयेंगा, बल्कि धोनी के प्रसंशकों और खेल प्रेमियों का दिल भी जीत लेगा.

यह भी पढ़े : ये हैं वो तीन बड़े खिलाड़ी जो बन सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी की जगह एकदिवसीय क्रिकेट टीम के नये भारतीय कप्तान

साक्षी सिंह धोनी के अलावा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर जैसे बड़े दिग्गज भी धोनी के फैसले का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.