IPL 2019- इस आईपीएल सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड 1

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन शुरु होने में अब समय बहुत ही नजदीक आता जा रहा है। आईपीएल के इस सीजन के लिए प्रशंसकों की बेताबी समझी जा सकती है। ऐसे में आपको आज हम एक और खास रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, जिस पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की नजरे होंगी।

आईपीएल के 12वें सीजन में धोनी कर सकते हैं इन 4 रिकॉर्ड को अपने नाम

Advertisment
Advertisment

आईपीएल रिकॉर्ड की कड़ी में आज स्पोर्ट्ज विकी आपको दिखाया है महेन्द्र सिंह धोनी से जुड़े रिकॉर्ड जो इस सीजन में वो हासिल कर सकते हैं।

तो डालते हैं उन 4 रिकॉर्ड पर एक नजर जो महेन्द्र सिंह धोनी इस आईपीएल सीजन में कर सकते हैं अपने नाम

महेन्द्र सिंह धोनी बन सकते हैं आईपीएल में 100 जीत वाले पहले कप्तान

इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी को कोई सानी नहीं है। महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपनी कप्तानी में एक जबरदस्त रिकॉर्ड रखा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग हर एक बड़ी टूर्नामेंट जीतने वाले एमएस धोनी ने आईपीएल में भी 3 खिताब जीते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2019- इस आईपीएल सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड 2

इस बार फिर से महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। महेन्द्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल में 159 मैचों में कप्तानी करते हुए 94 मैच जीत चुके हैं और उनके पास आईपीएल इतिहास में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बनने का मौका है जिससे वो 6 जीत दूर हैं।

विकेटकीपिंग में सबसे ज्यादा शिकार करने का तोड़ सकते हैं कार्तिक का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का भारत के साथ ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी विकेट के पीछे जादू नजर आया है। महेन्द्र सिंह धोनी विकेट के पीछे आईपीएल में काफी हिट रहे हैं।

IPL 2019- इस आईपीएल सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड 3

वैसे तो आईपीएल इतिहास में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार के मामले में दिनेश कार्तिक पहले स्थान पर हैं जो 152 पारियों में 124 शिकार कर चुके हैं। लेकिन धोनी भी उनके पीछे 116 शिकार के साथ खड़े हैं। धोनी 9 शिकार और करते हैं तो कार्तिक को पीछे कर देंगे।

200 छक्के जड़ने वाले हो सकते हैं पहले भारतीय

महेन्द्र सिंह धोनी का बिग-हिटिंग में कोई जवाब ही नहीं है। जब बड़े शॉट्स खेलने की बात हो तो आईपीएल में एक नाम महेन्द्र सिंह धोनी का भी आता हैं जिन्होंने आईपीएल में अपनी हिटिंग एबिलिटी को दिखाया है।

IPL 2019- इस आईपीएल सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड 4

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (292) के नाम हैं। जिसके बाद एबी डीविलियर्स 187 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। धोनी के नाम आईपीएल में 186 छक्के हैं और अगर वो 14 छक्के और जड़ते हैं तो 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बनने का मौका

महेन्द्र सिंह धोनी की आईपीएल कप्तानी को लेकर हर कोई जानता है कि वो कितने खतरनाक कप्तान हैं। धोनी के लिए आईपीएल कप्तानी के मामले में बहुत ही शानदार रहा है।

IPL 2019- इस आईपीएल सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड 5

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से 3 खिताब जीत चुके हैं। इस सीजन में उनके पास सबसे ज्यादा 4 बार ट्रॉफी जीतने का मौका रहेगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।