भारतीय चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने बताया कप्तानी छोड़ने के बाद भी क्यों बनाया गया धोनी को भारतीय ए टीम का कप्तान 1

भारतीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने ‘‘द हिन्दू’‘ को दिए अपने एक इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाये जाने के बाद दिया हैं, एक ऐसा बयान जिसे सुनने के बाद युवा खिलाड़ीयों के मनोबल और उत्साह में वृधि होना लाज़मी हैं.

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय और टी ट्वेंटी की कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया हैं, जिस कारण राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं ने महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद युवराज सिंह को भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद लोगों ने बनाया योगराज सिंह का मजाक

इंग्लैंड के खिलाफ जब भारतीय टीम का ऐलान किया गया तब टीम में कोहली को कप्तान और धोनी को एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रुप में शामिल किया, जबकि चयनकर्ताओं द्वारा धोनी को अभ्यास मैच के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया हैं.

जब एम.एस.के प्रसाद से धोनी को जूनियर टीम का कप्तान बनाये जाने की बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा-

”महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों के लिए एक लाजवाब और बेहतर विकल्प साबित होंगे. युवा खिलाड़ियों के खेल में सुधार करना और उन्हें बड़े प्लेटफार्म के लिए देश के लिए तैयार करने के लिए धोनी सबसे बढ़िया विकल्प हैं.”

एम.एस.के अनुसार-

Advertisment
Advertisment

”ऐसा नहीं हैं, कि धोनी ने कप्तानी छोड़ दी हैं तो वह अब टीम के कप्तान नहीं हैं. धोनी एक कप्तान थे और हमेशा रहेंगे. यही नहीं धोनी का अनुभव अब टीम के बहुत काम आयेगा. युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए धोनी से बेहतर कोई नहीं हो सकता. पिछले साल ज़िम्बाब्वे दौरे पर भी जब युवा टीम धोनी की कप्तानी में सीरीज खेलने गयी थी, तब लाजवाब खेल दिखा कर लौटी थी.”

यह भी पढ़े : संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी के इस्तीफे के बारे में दी अपनी राय

मुख्य चयनकर्ता के अनुसार-

”पिछले चार दिनों से में नागपुर में था और झारखण्ड का सेमी फाइनल मैच देख रहा था. वह पर धोनी अपनी घरेलू टीम के सभी युवा खिलाड़ियों एक मेंटर की तरह सलाह दे रहे थे. युवा खिलाड़ियों के लिए धोनी एक मिसाल हैं.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.