Mumbai Indians didn't play 4 players but still retained them

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत बेहद ही ख़राब नजर आई। इस सीजन में मुंबई ने 14 मुकाबले खेले, जिसमे से 10 में टीम को हार मिली। नतीजा यह हुआ कि पॉइंट्स टेबल में मुंबई आखिरी पायदान पर थी और टीम इस साल प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।

वहीं, इस साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से कई खिलाड़ियों ने भी बेहद ख़राब प्रदर्शन किया, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने बड़ा कदम उठाया और कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। जिसमे जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स, डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन और मयंक मारकंडे का नाम शामिल है। हालांकि, यहाँ पर हैरानी की बात ये रही कि मुंबई ने उन खिलाड़ियों को रिटेन किया जिन्होंने पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेला। आइये जानते हैं, उनके बारे में।

Advertisment
Advertisment

अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar

इस लिस्ट में पहला नाम अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का है जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रिटेन किया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख में ख़रीदा था लेकिन पिछले सीजन में उन्हें एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं दिया गया। यह खिलाड़ी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है। अर्जुन के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 9 मैच खेले है और 6.60 के अच्छे इकॉनमी रेट की मदद से 12 विकेट हासिल किया है।

अरशद खान

mohammad arshad khan

इस लिस्ट में दूसरा नाम मोहम्मद अरशद खान (Arshad Khan) का है जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रिटेन किया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अरशद को 20 लाख में ख़रीदा था लेकिन पिछले सीजन में उन्हें एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं दिया गया। मध्यप्रदेश के गोपालगंज के 24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अरशद खान ने अभी तक 3 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं 37.66 की औसत से कुल 3 विकेट हासिल किये हैं।

Advertisment
Advertisment

जोफ्रा आर्चर

jofra archer

इस लिस्ट में तीसरा नाम जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) का है जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रिटेन किया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने आर्चर को करोड़ में ख़रीदा था लेकिन पिछला सीजन वो चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब वो वापसी करने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। यही कारण है कि मुंबई ने उन्हें रिटेन किया है। दाएं हाथ के तेज ने आईपीएल में 35 मैच खेले है और 7.13 के इकॉनमी रेट की मदद से 46 विकेट लिए है।

आकाश मधवाल

Akash Madhwal

इस लिस्ट में चौथा नाम आकाश मधवाल (Akash Madhwal) का है जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रिटेन किया है। आकाश को मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला। इस 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 22 मैच खेले है और 7.43 के इकॉनमी रेट की मदद से 24 विकेट चटकाए हैं।