बड़ी खबर: मिचेल मैक्लेनघन को मुंबई इंडियंस ने फिर किया अपनी टीम में शामिल, चोटिल हो टीम से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी 1

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। आईपीएल के ग्यारवें सीजन के लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई हैं । सभी फ्रेंचाइजी अपने सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह से फिट रखना चाहती हैं लेकिन मुंबई इंडियंस को अपने एक खिलाड़ी को खोना पड़ा है।

बड़ी खबर: मिचेल मैक्लेनघन को मुंबई इंडियंस ने फिर किया अपनी टीम में शामिल, चोटिल हो टीम से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी 2

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस को लगा झटका, जेसन बेहरेनडॉर्फ हुए चोटिल

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने इस बार हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को टीम में शामिल किया था लेकिन जेसन बेहरनडोर्फ चोटिल हो गए हैं जिससे वो इस आईपीएल सीजन से ही बाहर हो गए हैं। जेसन बेहरेनडॉर्फ को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

बड़ी खबर: मिचेल मैक्लेनघन को मुंबई इंडियंस ने फिर किया अपनी टीम में शामिल, चोटिल हो टीम से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी 3

जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह मुंबई ने किया मिचेल मैक्लेनघन को शामिल

Advertisment
Advertisment

जेसन बेहरेनडॉर्फ के चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से ही बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर एक बार फिर अपने पुराने खिलाड़ी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को शामिल कर लिया है। मिचेल मैक्लेनघन पिछले तीन साल से लगातार मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं।

मैक्लेनघन को नीलामी में नहीं खरीदा था किसी टीम ने

इस बार हुई आईपीएल नीलामी में भी मिचेल मैक्लेनाघन का नाम शामिल था लेकिन मैक्लेनघन को किसी भी टीम ने नीलामी में नहीं खरीदा। ऐसे में मैक्लेनघन के लिए इस आईपीएल में खेलने का सपना टूट चुका था, लेकिन अब ऐन वक्त पर मुंबई इंडियंस ने ही बेहरेनडॉर्फ के स्थान पर मिलेच मैक्लेनघन पर विश्वास जताया है।

बड़ी खबर: मिचेल मैक्लेनघन को मुंबई इंडियंस ने फिर किया अपनी टीम में शामिल, चोटिल हो टीम से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी 4

मुंबई के लिए मैक्लेनघन खेल चुके हैं 40 मैच

मिचेल मैक्लेनघन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा साल 2015 के सीजन में बने इसके बाद मैक्लेनघन को मुंबई इंडियंस ने लगातार मौका दिया है। मैक्लेनघन ने आईपीएल में 40 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 24 की शानदार औसत के साथ 54 विकेट अपने नाम किए हैं। देर से ही सही लेकिन एक बार फिर से मुंबई मैक्लेनघन को शामिल करने में कामयाब रही।

बड़ी खबर: मिचेल मैक्लेनघन को मुंबई इंडियंस ने फिर किया अपनी टीम में शामिल, चोटिल हो टीम से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी 5

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।