IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 1

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के दस सालों पर नजर डाली जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा कामयाबी हासिल की है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने तीन बार इस टाइटल पर कब्जा किया है। इसी मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पहला आईपीएल बड़ा ही निराशाजनक रहा था और वो अंक तालिका में पेंदे से दूसरे स्थान पर रही।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 2

Advertisment
Advertisment

आईपीएल की शुरूआत 18 अप्रैल 2008 में हुई और मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने सफर की शुरूआत 20 अप्रैल 2008 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ की। आज हम आपको मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास के पहले मैच की प्लेइग इलेवन के बारे में बताते हैं आखिर मुंबई इंडियंस की वो पहली प्लेइंग इलेवन कहां है आज…..

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज रहे सनथ जयसूर्या मुंबई इंडियंस के लिए पहले आईपीएल में सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे। जयसूर्या ने उस सीजन में 14 मैचों में 513 रन बनाए थे। जयसूर्या ने पहले मैच में बल्लेबाजी में जहां 16 गेंदो में 29 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में आरसीबी के बल्लेबाज रॉस टेलर का विकेट लिया। फिलहाल जयसूर्या अपने घुटनो की चोट से जूझ रहे हैं। और घर पर आराम कर रहे हैं।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 3IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 3

Advertisment
Advertisment

ल्यूक रोंकी

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंकी पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। इस मैच में ल्यूक रोंकी की बल्लेबाजी का बारी आयी लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर सके और केवल 8 रन बनाकर जहीर खान का शिकार बनें।

ल्यूक रोंकी को इसके बाद 2009 का आईपीएल जरूर खिलाया, लेकिन फिर उनका आईपीएल करियर भी खत्म हो गया। इन दिनों रोंकी विश्व की कई टी-20 लीग में भाग लेते हैं।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 5

डोमिनिक थोर्नेले

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डोमिनिक थोर्नले को 2008 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में टीम का हिस्सा थे। उस मैच में डोमिनिक नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वो 5 गेंदो का सामना कर ही जहीर खान की गेंद पर चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट हो  गए। इन दिनों डोमिनक थोर्नले ऑस्ट्रेलिया के घरेलु क्रिकेट में खेल रहे हैं।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 6

रॉबिन उथप्पा

भारत के रॉबिन उथप्पा भी पहले आईपीएल सीजन में खेले हैं। उथप्पा पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले हैं पहले ही मैच में उथप्पा के बल्ले से 38 गेंदो में 48 रन निकले। आज के दौर में आईपीएल के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में उथप्पा की गिनती की जाती है। उथप्पा कई टीमों का हिस्सा बनने के बाद फिलहाल केकेआर का मोर्चा संभाल रहे हैं।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 7

पीनल शाह

भारतीय टीम के घरेलु खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज पीनल शाह पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेले हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने पहला मैच खेलने का मौका दिया था। इस मैच में पीनल शाह ने 23 गेंदो में 19 रन बनाए थे, लेकिन तीसरे विकेट के लिए उथप्पा के साथ 51 रनों की बहुमुल्य साझेदारी की थी। पीनल इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले और उनका करियर 2011 में खत्म हो गया।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 8

अभिषेक नायर

मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक नायर पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। अभिषेक नायर ने अपने पहले ही मैच में 14 गेंदो में 20 रन बनाए। इसके बाद तो लंबे समय तक अभिषेक नायर आईपीएल खेलते रहे। नायर ने आखिरी मैच 2014 के आईपीएल में खेला और अब वो क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आते हैं।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 9

शॉन पोलाक

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंर खिलाड़ी शॉन पोलाक ने पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। पहले ही मैच में पोलाक ने केवल 12 गेंदो में 28 रन बनाएं थे, वहीं गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं ले सके लेकिन 4 ओवर में 17 रन ही खर्च किए। पोलाक शुरू के तीन सीजन खेलने के बाद आईपीएल में नजर नहीं आए। इन दिन पोलाक कमेन्ट्री करते हैं।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 10

हरभजन सिंह

पहले आईपीएल सीजन में हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान के तौर पर उतरे थे। पहले मैच में हरभजन सिंह ने 2 विकेट चटकाए। भज्जी इसी सीजन में चौथे मैच में श्रीसंत के साथ थप्पड़ कांड के बाद 11 मैचों का प्रतिबंध झेला। भज्जी मुंबई के लिए 10 साल तक खेलने के बाद इस सीजन में पहली बार दूसरी टीम यानि सीएसके के लिए खेलते दिखेंगे।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 11

मुसविरा खोटे

मुंबई के घरेलु खिलाड़ी मुसविरा खोटे एक गेंदबाजी के रोल में पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। मुसविरा को पहला मैच खेलने का मौका जरूर मिला लेकिन उन्हें ना तो बल्लेबाजी और ना ही गेंदबाजी में कोई चांस हाथ लगा। मुसविरा ने 30 साल की उम्र में ही सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अभी वो कहां है इसका पता नहीं है।

आशिष नेहरा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशिष नेहरा ने भी अपना आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए शुरू किया। आशिष नेहरा ने मुंबई इंडियंस के लिए पहला मैच खेलते हुए 4 ओवर में 45 रन खर्च कर एक विकेट ही ले सके। इसके बाद नेहरा ने कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन इस आईपीएल में उन्होंने संन्यास ले लिया।

IPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 12

धवल कुलकर्णी

मुंबई के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने भी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल की शुरूआत की। पहले मैच में कुलकर्णी ने 2.4 ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर एक विकेट लिया था। धवल इसके बाद कई टीमों का हिस्सा रहे हैं। फिलहाल कुलकर्णी को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा हैIPL 2018: 10 सालो बाद अब कहाँ है आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वो 11 खिलाड़ी, जाने कौन अब क्या कर रहा 13

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।