IPL UPDATE: चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही मैच में मात देने के लिए मुंबई ने आखिर समय पर किया ये बदलाव 1

आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस गत-विजेता टीम है लिहाजा वो आईपीएल ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगी। इसके लिए मुंबई अपना पहला मैच जीतकर बाकी टीमों को एक कड़ा संदेश देना चाहेगी। आईपीएल की शानदार शुरुआत करने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 25 मार्च से ही प्रैक्टिस कर रहे हैं।

मुंबई के प्रैक्टिस कैम्प को नवी मुंबई से वानखाड़े में किया शिफ्ट

Advertisment
Advertisment

IPL UPDATE: चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही मैच में मात देने के लिए मुंबई ने आखिर समय पर किया ये बदलाव 2

उनका प्रैक्टिस सेशन अभी तक नवी मुंबई के रिलायंस कोर्पेरेट पार्क में विकसित की गई एक क्रिकेट कैम्प में कर रही थी लेकिन अब उन्हें वानखाड़े स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। मुंबई इंडियंस के ऑफियल ट्विटर हैंडल के द्वारा जानकारी दी गई है कि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मुस्तेफिजुर ने मुंबई कैम्प ज्वाइन किया है जो वानकाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है।

अभ्यास में जुटे काफी खिलाड़ी

IPL UPDATE: चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही मैच में मात देने के लिए मुंबई ने आखिर समय पर किया ये बदलाव 3

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सात दिन से रिलायंस कोर्पेरेट पार्क में  प्रैक्टिस कर रही थी लेकिन महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अब मुंबई इंडियंस की टीम को पूरे टूर्नामेंट के दौरान के लिए वानखाड़े में शिफ्ट कर दिया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर मुंबई पहुंचकर प्रैक्टिस कैम्प ज्वाइन कर चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या पहले से ही कैम्प ज्वाइन कर चुके थे। इनके अलावा बाकी विदेशी खिलाड़ी 3 अप्रैल तक मुंबई पहुंच जाएंगे।

मुंबई-चेन्नई की होगी जबरदस्त टक्कर

IPL UPDATE: चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही मैच में मात देने के लिए मुंबई ने आखिर समय पर किया ये बदलाव 4

मुंबई इंडियंस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है क्योंकि उनका पहला ही मुकाबला काफी बड़ा और कड़ा होने वाला है। मुंबई पहला मैच धोनी की टीम चेन्नई के साथ खेलेगी। मुंबई सबसे ज्यादा 3 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम है, तो वहीं चेन्नई हर बार क्वालिफायर में पहुंचे वाली आईपीएल की एकमात्र टीम है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल के 8 सीजन में दो बार जीत हासिल की है और 4 बार रनर-अप में पहंचने वाली भी एकमात्र टीम ही है। इन आंकड़ों से साफ हो जाता है कि मुंबई की टीम को चेन्नई की टीम में काफी मजबूत टक्कर मिलने वाली है।