IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 1

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का सफर अब बढ़ते-बढ़ते चंड़िगढ़ पहुंचने वाला है जहां शनिवार को पहला मुकाबला शाम को मोहाली के आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला जाएगा, जहां दोनों टीम अपना दूसरा मैच जीतने के लिए उतरेंगी।

ये हो सकती है मुंबई इंडियंस के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

मोहाली में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम किसी तरह से जीत के इरादें से उतरेगी। मुंबई इंडियंस को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने दूसरे मैच में जीत हासिल की।

Advertisment
Advertisment

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 2

ऐसे में किसी तरह से मुंबई इंडियंस की नजरें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत पर रहेगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मैदान में।

रोहित शर्मा(कप्तान)

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी। उनसे एक बार फिर से कुछ वैसी ही पारी की उम्मीद की जा रही है।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 3
PC_ IPLT20,COM

क्विंटन डी कॉक

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पहले दोनों ही मैचों में शुरुआत तो बेहतर की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। डी कॉक पंजाब के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Advertisment
Advertisment
IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 4
PC_ IPLT20,COM

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल जबरदस्त भूमिका अदा की थी। सूर्यकुमार यादव से इस साल भी उसी तरह की उम्मीदें हैं। सूर्या अभी तक दोनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 5
PC_ IPLT20,COM

युवराज सिंह

भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी रास आ रही है। युवराज ने पहले मैच में शानदार पारी खेलने के बाद दूसरे मैच में भी तेज तर्रार पारी खेली थी।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 6
PC_ IPLT20,COM

क्रुणाल पंड्या

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या इस टीम के बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं। क्रुणाल पंड्या ने इस सीजन में अब तक तो कोई खास कमाल नहीं किया है।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 7
PC_ IPLT20,COM

हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने आरसीबी के खिलाफ दूसरे मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। हार्दिक पहले मैच में नाकाम रहे थे लेकिन उन्होंने दूसरे मैच में फॉर्म दिखायी।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 8
PC_ IPLT20,COM

किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस की टीम में लंबे समय से खेल रहे वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड ने हर सीजन में इस टीम के लिए अहम योगदान दिया है। पोलार्ड इस सीजन के दोनों मैचों में नाकाम रहे हैं।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 9
PC_ IPLT20,COM

मिचेल मैक्लेनाघन

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन का आईपीएल के अब तक के करियर में कोई जवाब नहीं रहा है। इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन की शुरुआत भी बढ़िया की है।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 10
PC_ IPLT20,COM

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के खास तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहले मैच में चोट लग गई थी, लेकिन दूसरे मैच में चोट से उबरते हुए जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और जीत में नायक रहे।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 11
PC_ IPLT20,COM

मयंक मार्कंडेय

मयंक मार्कंडेय ने पिछले सीजन में बहुत ही खास  पहचान बनायी। मयंक को इस साल पहले मैच में तो खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने दूसरे मैच में प्रभावित किया।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 12
PC_ IPLT20,COM

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा पिछले सीजन तो मुंबई इंडियंस की टीम के मेंटर थे लेकिन इस बार वो खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे हैं। और उन्होंने मैदान में उतरने के साथ ही साबित किया कि वो चूके नहीं हैं।

IPL 2019- KXIP VS MI: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस 13
PC_ IPLT20,COM

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।