MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 1

आईपीएल 2019 के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी। मुंबई ने अभी तक खेले 6 मैचों में 4 जीत दर्ज की है वहीं राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ एक जीत मिली है। अब दोनों ही टीमें वानखेड़े स्टेडियम पर भिड़ने को तैयारी है। इस मैदान पर मुंबई ने पहले दो मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी है।

आईये आपको बताते हैं, मुंबई इंडियंस इस मैच में किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा (कप्तान)

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 2

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आराम करने के बाद रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी तय है। रोहित इस सीजन अभी तक बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। हैमस्ट्रिंग के बाद वापसी करते हुए वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। उनके टीम से आने से सिद्धेश लाड को बाहर जाना पड़ सकता है।

एविन लुईस

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 3

मुंबई इंडियंस की टीम में क्विंटन डी कॉक की जगह एविन लुईस को मौका मिला सकता है। डी कॉक ने लगभग सभी मैचों में अच्छी शुरुआत की है लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले मैच को छोड़कर वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

Advertisment
Advertisment

सूर्यकुमार यादव

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 4

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने नंबर तीन पर अच्छी बल्लेबाजी की थी। हालाँकि, एक- दो मौकों को छोड़ दें तो वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। राजस्थान के खिलाफ उनपर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी।

ईशान किशन (विकेटकीपर)

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 5

क्विंटन डी कॉक के बाद होने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन के कन्धों पर होगी। किशन को अभी तक दो मैचों में खेलने का मौका मिला है और दोनों में वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये।

किरोन पोलार्ड

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 6

मुंबई इंडियंस के लिए किरोन पोलार्ड ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने पहले हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की थी और उसके बाद पंजाब के खिलाफ 31 गेंद में 83 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। राजस्थान की टीम के लिए पोलार्ड सबसे बड़ा खतरा हैं।

क्रुनाल पांड्या

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 7

ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या इस सीजन मुंबई कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं वहीं उनके बल्ले से भी 92 रन ही निकले हैं। पांड्या पर अंतिम ओवर में रन बनाने की जिम्मेदारी होती है और वह फॉर्म में लौटना चाहेंगे।

हार्दिक पांड्या

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 8

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार्दिक पांड्या की जमकर धुनाई हुई थी। हालाँकि, उससे पहले के मैचों में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मैच में पांड्या पर बड़ी जिम्म्मेदारी होगी।

राहुल चाहर

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 9

युवा गेंदबाज राहुल चाहर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने क्रिस गेल जैसे बल्लेबाज को खमोश रहा वहीं हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने दो विकेट चटकाए थे।

अल्जारी जोसेफ

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 10

डेब्यू मैच में भी आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले अल्जारी जोसेफ को पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला। हालाँकि, बल्ले से 15 रन बनाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। इस मैच में एक बार फिर वह गेंद से कहर ढहना चाहेंगे।

जेसन बेहरेनडॉर्फ

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 11

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन क्रिस गेल ने उनकी जमकर धुनाई की। राजस्थान के खिलाफ वह अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर छाप छोड़ना चाहेंगे।

जसप्रीत बुमराह

MIvsRR: 2 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ साथ उतर सकती है मुंबई, क्या रोहित की होगी वापसी? 12

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह विकेट लेने में असफल हो रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने अंतिम ओवर में तीन डॉट गेंद फेंकी लेकिन 4 ओवर में 38 रन दिए। विश्व कप से पहले बुमराह फॉर्म में वापस लौटना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।