मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कंडेय की जगह दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को किया शामिल 1

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग के इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन इसी साल कुछ ही महीनों पहले संपन्न हुआ। आईपीएल-12 के खत्म हुए अभी 3 महीनों का भी वक्त पूरा नहीं हुआ है और इतने में अगले आईपीएल सीजन यानि 2020 में खेले जाने वाले आईपीएल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

मुंबई इंडियंस ने शुरू की आईपीएल 13 की तैयारी, इस खिलाड़ी को किया बाहर

अभी तो 2020 आईपीएल के शुरू होने में करीब 8 महीनों का वक्त बचा हुआ है लेकिन पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन को लेकर अपनी टीम में बदलाव कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कंडेय की जगह दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को किया शामिल 2

जी हां… 2019 आईपीएल की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा बदलाव करते हुए अपनी टीम के लिए साल 2018 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक युवा खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिप्लेस कर लिया है।

मयंक मार्कंडेय की जगह पर शेफरॉन रदरफोर्ड को किया रिप्लेस

आईपीएल इतिहास में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडेय को दिल्ली कैपिटल्स से रिप्लेस कर दिया है और उनकी जगह पर दिल्ली कैपिटल्स में खेले ऑलराउंडर शेफरॉन रदरफॉर्म को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।

मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कंडेय की जगह दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को किया शामिल 3

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस ने ये खबर बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी। जिसमें उन्होंने शेफरन रदरफोर्ड का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर रदरफोर्ड की एक तस्वीर को पोस्ट किया है।

https://www.instagram.com/p/B0k1CGAAlyO/?fbclid=IwAR3guxWRB2hGtsB6C1SuKvockCOQaovlAKXqNgXfUDBkyiSOwNGUi5zAf1U

मार्कंडेय के लिए 2018 का सीजन रहा था शानदार, लेकिन नहीं दिखा सके 2019 में लय

आईपीएल के 11वें सीजन में पंजाब के युवा स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडेय ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। मयंक मार्कंडेय ने मुंबई इंडियंस के लिए अपनी स्पिन गेंदबाजी से खास तरह से छाप छोड़ी थी। जिसके बाद 2019 के सीजन में मयंक मार्कंडेय कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ये बड़ा कदम उठाया।

मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कंडेय की जगह दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को किया शामिल 4

उन्होंने मयंक मार्कंडेय के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के शेफरॉन रदरफोर्ड को अपने पाले में किया। रदरफोर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया तो वहीं वो उपयोगी गेंदबाजी भी करने की क्षमता रखते हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।