Mumbai Indians started preparing for IPL 2023

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत बेहद ही ख़राब नजर आई। इस साल मुंबई की हालत वैसी ही नजर आई, जैसे साल 2020 में चेन्नई की हालत थी। लीग मैचों में यह टीम आखिरी पायदान पर ही रही। इस टीम को 14 मैचों में से 10 में हार मिली। साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई।

इस साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से कई खिलाड़ियों ने बेहद ही ख़राब प्रदर्शन किया। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) को ध्यान में रखते हुए, तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए टीम के अनकैप्ड खिलाड़ी जुलाई में तीन हफ्ते के लिए इंग्लैंड का दौरा करेंगे।

Advertisment
Advertisment

10 टी20 मैच खेलने का मिलेगा मौका

Mumbai indian ipl 2023

इस एक्सपोजर ट्रिप के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच महेला जयवर्द्धने भी इन अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ होंगे और उनके प्रदर्शन पर खास नजर बनाए रखेंगे। वहीं, इंग्लैंड रवाना होने वाले खिलाड़ियों की सूची में तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। मुंबई के इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड के शीर्ष क्लबों के खिलाफ 10 टी-20 मैच भी खेलने को मिलेगा जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए उनकी तैयारी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि अर्जुन तेंदुलकर भी इस ट्रिप का हिस्सा बन सकते हैं।

Mumbai Indians के एक सूत्र ने दी जानकारी

mumbai indians ipl 2023

वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के एक सूत्र ने इस ट्रिप से जुड़ी जानकारी पर कहा,

Advertisment
Advertisment

”तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह और ऋतिक शौकीन जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को इस ट्रिप के दौरान कठिन परिस्थितियों में शीर्ष टी-20 क्लबों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। इनके अलावा, अर्जुन तेंदुलकर, जो पहले ही ब्रिटेन में हैं, और दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस भी इस दौरे का हिस्सा बन सकते हैं। ”

सूत्र ने आगे बताया,

”यह कोई कमर्शियल ट्रिप नहीं है जिसके लिए इन मैचों के टिकट बेचे जाएंगे या मैच किसी विशेष चैनल पर प्रसारित किया जाएंगे या फिर किसी ऐप पर स्ट्रीम किए जाएंगे। चूंकि इस एक्सपोजर ट्रिप से कोई आमदनी नहीं होने वाली है, इसलिए हमें बीसीसीआई से अनुमति के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हम केवल उन्ही खिलाड़ियों को यूके ले जा रहे हैं, जो किसी भी राष्ट्रीय टीम की गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं, या जिन्हें बीसीसीआई द्वारा आयोजित किसी भी इवेंट या किसी लीग में हिस्सा लेने के लिए नहीं बुलाया गया है।”

यूके दौरे के लिए संभावित खिलाड़ी :-

तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, मयंक मारकंडे, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, आर्यन जुयाल, आकाश मेधवाल, अरशद खान, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस।