mumbai indians target four overseas players in ipl 2023 auction

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत बेहद ही ख़राब है।  इस साल मुंबई इंडियंस की हालत वैसी ही नजर आ रही है, जैसे साल 2020 में चेन्नई की हालत थी। अब तक खेले गए 9 मैचों में मुंबई को सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल हुई है। अब यह टीम प्लेऑफ़ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

ऐसे में अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2023 के आईपीएल की तैयारियों के बारे में सोच रही होगी। 2023 में यह टीम मजबूत वापसी करने की कोशिश करेगी। मजबूत वापसी के लिए मजबूत टीम होना काफी जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको उन चार विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें 2023 के नीलामी में मुंबई अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी।

Advertisment
Advertisment

मिचेल स्टार्क

mumbai indians

इस लिस्ट में पहला नाम मिचेल स्टार्क का है जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2023 के नीलामी के लिए टारगेट कर सकती है। हमेशा से ही मुंबई की रणनीति दो विदेशी तेज गेंदबाजों को खेलाने की रही है, जिसमें इस टीम को काफी सफलता मिली है। जोफ्रा आर्चर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके अगले सीजन की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की संभावना है। इसलिए एक और स्लॉट बचा होगा और ऐसे में फ्रेंचाइजी मुंबई स्टार्क को टारगेट कर सकती हैं। हालांकि, इस साल स्टार्क ने टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल से दूरी बनाकर रखी है। उम्मीद है कि वो अगले साल आईपीएल से जरूर जुड़ेंगे। आईपीएल के 27 मैचों में मिचेल स्टार्क के नाम 34 विकेट दर्ज हैं।

शाकिब अल हसन

mumbai indians

इस लिस्ट में दूसरा नाम शाकिब अल हसन का है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता की वजह से आईपीएल के इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं। अगर वो शाकिब अगले साल टूर्नामेंट से जुड़ते हैं तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2023 की नीलामी में उनपर जरूर दांव लगाएगी। फ्रेंचाइजी को स्पिन विभाग में एक लीडर की आवश्यकता है। ऐसे में शाकिब एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद के साथ अपने अनुभव से फ्रेंचाइजी की मदद कर सकते हैं। 71 मैचों में शाकिब के नाम आईपीएल में 63 विकेट और 793 रन दर्ज हैं।

Advertisment
Advertisment

सैम करन

mumbai indians

इस लिस्ट में तीसरा नाम सैम करन का है जो अब तक चेन्नई का हिस्सा थे। चोट की वजह से वो इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। सैम करन का नाम भी उन खिलाड़ियों की सूचि में हैं, जिनपर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2023 की नीलामी में दांव लगा सकती है। सैम गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल के 32 मैचों में 32 विकेट हासिल कर चुके हैं और 337 रन भी बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

बेन स्टोक्स

mumbai indians

इस लिस्ट में चौथा और सबसे अहम नाम है बेन स्टोक्स का जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करने के लिए आईपीएल 2022 से दूरी बनाकर रखी है। 2023 में स्टोक्स आईपीएल से जुड़ेंगे या नहीं फ़िलहाल कहना मुश्किल है। हालांकि, अगर वो इस लीग से जुड़ते हैं तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2023 की नीलामी में उनपर जरूर दांव लगाएगी। वजह है, किरोन पोलार्ड का फॉर्म में ना होना। ऐसे में फ्रेंचाइजी को आने वाले समय के लिए एक बेहतरीन ऑलरांडर की तलाश होगी और इसके लिए बेन स्टोक्स सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।