आईपीएल 2020

इंडियन प्रीमियर लीग का नाम लेते ही हर किसी के जेहन में एक टीम जिसकी छवि बहुत ही खास बन जाती है, वो है मुंबई इंडियंस… आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की टीम ता जबरदस्त मैजिक दिखा है। उन्होंने आईपीएल के सफर में जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए 5 बार खिताब जीता।

मुंबई के लिए रोहित-बुमराह भी नहीं कर पा रहे बेड़ा पार

5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का इस मौजूदा सीजन में हाल बेहाल दिख रहा है। मुंबई इंडियंस का मैजिक पूरी तरह से गायब है, जो एक के बाद एक लगातार हार का सामना कर रहे हैं, जिन्होंने शनिवार को हार का सिक्सर लगा दिया।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- इस पूर्व दिग्गज ने रोहित-बुमराह को अपने प्रदर्शन से टीम को प्रेरित करने की कही बात 1

मुंबई इंडियंस को इस मौजूदा सीजन में बहुत ही संघर्ष करते हुए देखा जा रहा है, जहां उनकी टीम के 2 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी खास प्रदर्शन अब तक नहीं दिखा सके हैं।

पार्थिव ने कहा, रोहित-बुमराह अपने प्रदर्शन से करें प्रेरित

रोहित शर्मा ना तो बल्ले से कोई दम दिखा पा रहे हैं, ना ही कप्तानी में उनका जादू चल रहा है। वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह रन रोकने में तो कामयाब दिखे हैं, लेकिन उन्हें भी विकेट के लिए तरसते देखा गया है।

IPL 2022- इस पूर्व दिग्गज ने रोहित-बुमराह को अपने प्रदर्शन से टीम को प्रेरित करने की कही बात 2

Advertisment
Advertisment

 

मुंबई के लिए इस बार रोहित और बुमराह दोनों के इस प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने इन दोनों ही बड़े खिलाड़ियों पर एक बड़ी बात कही है। पार्थिव के अनुसार रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों को अपने प्रदर्शन से टीम को प्रेरित करना चाहिए।

बड़े खिलाड़ियों को आगे आकर करना होगा प्रदर्शन

पार्थिव पटेल ने क्रिक बज के साथ एक शो में बात करते हुए कहा कि, “मुंबई को एक ही चीज यहां करने की जरूरत है, वो ये है कि उनके जो अनुभवी और बड़े खिलाड़ी हैं वही आपको ऐसी स्थिति से बाहर निकाल सकते हैं। इसमें आप रोहित शर्मा, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह को लें। इनमें से बड़े प्लेयर को इंस्पाइरिंग परफॉरमेंस करना होगा।”

IPL 2022- इस पूर्व दिग्गज ने रोहित-बुमराह को अपने प्रदर्शन से टीम को प्रेरित करने की कही बात 3

पार्थिव ने आगे कहा कि “इस विकेट पर भी आपके रन नहीं हो रहे हैं, तो बाद वाले बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाती है। तो आपको यहां एक लंबी पारी खेलनी होगी। फिर यहां से उनके लिए शायद इसकी भरपायी हो सकती है।”