मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी लीजेंड सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन को यादगार बनाने को लेकर है तैयार 1

विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में हर तरह के मुकाम हासिल किए हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग सभी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सचिन तेंदुलकर का नाम इनकी बेजोड़ बल्लेबाजी के कारण पूरी दुनिया में बड़ी शान के साथ दिया जाता है।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जन्म महाराष्ट्र की राजधानी या यूं कहे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 अप्रैल 1973 को हुआ था। सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरा जीवन क्रिकेट को दिया है। लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए 24 साल तक क्रिकेट खेले जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की लव स्टोरी, एक डॉक्टर को इस तरह दिल दे बैठे सचिन

Advertisment
Advertisment

सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट में दिए इसी योगदान के कारण उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है।सचिन फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस को मेंटर के तौर पर अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके सचिन तेंदुलकर आईपीएल में 2013 में लिए संन्यास के बाद भी इसी टीम के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भले ही मैदान में बल्लेबाजी के साथ न लेकिन टीम की रणनीति में अपना योगदान दें रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर सोमवार यानि 24 अप्रैल को अपने जीवन के 44 बरस पूरे करने जा रहे हैं। महान सचिन तेंदुलकर के इस जन्मदिन को यादगार बनाने में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कारण  मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के इस जन्मदिन को मनाने का फैसला किया है।बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज को भी नहीं बक्शा, बायोपिक के लिए वसूली मोटी रकम

सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन मनाने को लेकर मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को कहा, कि “मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन मनाना चाहती है। सचिन का ये जन्मदिन वानखेड़े स्टेडियम में मनाया जाएगा जहां टीम को राईजिंग पुणे सुपरजॉइंट के खिलाफ मैच खेलेगी।”