विडियों- मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज़ में लांच की अपनी नई जर्सी 1

किसी भी टीम की असली पहचान होती है उसकी जर्सी. जिसे पहन कर वो टीम मैदान में उतरती है और अपने खेल को जर्सी की तरह निखारती है। टीम की जर्सी एक तरह का जोश देने का काम करती है जो विरोधियों के होश उड़ा के रख देती है। आईपीएल शुरू होने में अब महज दो ही दिन बचे हुए है। आईपीएल की टीमें खिताब जीतने की तैयारी के साथ-साथ अपनी टीम के लिबास पर भी खास ध्यान देने में लगी हुई है। बीसीसीआई ने की घोषणा, मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खबर, रोहित शर्मा पूरी तरह फिट लेकिन अनफिट खिलाड़ियों की सूचि में भी हुई बढौतरी

आईपीएल को लेकर आए दिन किसी ना किसी टीम की जर्सी लॉंच हो रही है। इसी कड़ी में आज आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक रिलायंस ग्रुप की टीम मुंबई इंडियंस की टीम की जर्सी की लॉंचिंग की गई। मुंबई इंडियंस की टीम की जर्सी में आईपीएल 2017 के लिए कुछ बदलाव करके और भी आकर्षित बनाया है।

Advertisment
Advertisment

देश की सबसे बड़े ग्रुप मे से एक रिलायंस की टीम मुंबई इंडियंस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर टीम की जर्सी को लेकर एक विडियों शेयर किया है। मुंबई इंडियंस की टीम के इस ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर शेयर की गई विडियों में मुंबई इंडियंस की 2008 से आईपीएल की शुरूआत से इस्तेमाल की गई जर्सी दिखाई गई है।5 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा की ग़ैरमौजूदगी में कर सकते है मुंबई इंडियंस की कप्तानी

इसमें मुंबई इंडियंस की 2008 साल से लगाकर अभी तक की जर्सी में किस तरह समय के साथ बदलाव आया है वो इस विडियों में अच्छे तरिके से दिखाया गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इन अलग-अलग कलेवरों वाली जर्सी को पहनकर अपनी टीम के गर्व के लिए खेलते गए और टीम को कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया। क्या एक बार फिर से रोहित शर्मा दिखा पायेंगे अपना कमाल और तोड़ेंगे आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

देखिए ये विडियों कैसे बदलती रही मुंबई इंडियंस की जर्सी

Advertisment
Advertisment