ट्रेडिंग विंडो के आखिरी दिन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के इस खिलाड़ी को किया ट्रेड 1

क्रिकेट जगत की सबेसे रोमांचक टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के शुरू होने में अभी तो काफी वक्त बचा हुआ है लेकिन इन दिनों आईपीएल के अगले सीजन की खूब चर्चा चल रही है। जिसका सबसे बड़ी वजह इन दिनों अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए चल रही ट्रेडिंग विंडो सिस्टम है।

धवल कुलकर्णी को मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स से किया ट्रेड

पिछले कई दिनों से चल रहे ट्रेडिंग विंडो की खिड़की आखिरकार गुरुवार 14 नवंबर को बंद हो गई है। जिसके बाद खिलाड़ियों को ट्रेड करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Advertisment
Advertisment
ट्रेडिंग विंडो के आखिरी दिन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के इस खिलाड़ी को किया ट्रेड 2

इसमें 14 नवंबर को आखिरी दिन एक और बड़ा ट्रेड हुआ जिसमें मुंबई इंड़ियंस ने अपने लोकल बॉय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर लिया।

अब फिर से मुंबई इंडियंस में खेलेंगे धवल कुलकर्णी

राजस्थान रॉयल्स के द्वारा मुंबई इंडियंस को ट्रेड करने के साथ ही एक बार फिर से धवल कुलकर्णी अपनी घरेलू टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। धवल कुलकर्णी ने 2008 में शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी जो 2013 तक मुंबई के लिए खेलते रहे।

ट्रेडिंग विंडो के आखिरी दिन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के इस खिलाड़ी को किया ट्रेड 3

इसके बाद वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने साथ ही बीच में उन्होंने गुजरात लॉयंस का भी प्रतिनिधित्व किया लेकिन पिछले दो सीजन से उन्हें फिर से रॉयल्स ने अपना हिस्सा बनाया।

राजस्थान रॉयल्स ने धवल का जताया आभार

रॉयल्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले धवल कुलकर्णी को राजस्थान रॉयल्स ने धन्यवाद दिया है और ट्विट कर लिखा कि “धन्यवाद धवल कुलकर्णी, उन पलों के लिए जिन्होंने हमें विश्वास दिलाया है। हल्ला बोल। रॉयल फैमिली।”

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस ने इस तरह किया स्वागत

वहीं धवल कुलकर्णी अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। मुंबई के लिए धवल ने 33 मैचों में 36 विकेट हासिल किए हैं। वो अब तक 90 मैचों में 86 विकेट ले चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने धवल का बड़े जोशिले अंदाज में स्वागत किया। और ट्विट कर लिखा कि

लोकल बॉय धवल कुलकर्णी को राजस्थान रॉयल्स से मुंबई इंडियंस में शामिल किया है।# वन फैमिली, #क्रिकेट मेरी जान, #धवल कुलकर्णी।