धोनी के सबसे करीबी एन श्रीनिवासन ने बताया कब माही टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स से लेंगे संन्यास 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से टीम से दूर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने विश्व कप के बाद से अब तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। और धोनी ने खुद से ही वेस्टइंडीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से भी अपना नाम वापस ले लिया।

विराट कोहली के ट्वीट ने महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों को किया तेज

महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और हाल ही में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर 2016 टी20 विश्व कप में महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही तस्वीर को साझा किया था।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली के धोनी के साथ इस तस्वीर को साझा करते हुए सोशल मीडिया और मीडिया में इस बात ने जबरदस्त जोर पकड़ा कि महेन्द्र सिंह धोनी संन्यास ले रहे हैं। उस ट्वीट के बाद से ही अटकलें तेज हो गई कि धोनी जल्द ही क्रिकेट को बाय-बाय करने जा रहे हैं।

विराट कोहली ने बाद में कहा, धोनी हैं हमारे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी

जब विराट कोहली को अपने ट्वीट के बाद सोशल मीडिया और मीडिया में धोनी के संन्यास की अटकलों को देखा तो उन्होंने इसको लेकर सफाई देते हुए धर्मशाला टी20 मैच से पहले इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया।

धोनी के सबसे करीबी एन श्रीनिवासन ने बताया कब माही टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स से लेंगे संन्यास 2

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी से संन्यास से जुड़े सवाल कर कहा कि

“वो तस्वीर उन्होंने उस मैच को याद करते हुए साझा कि थी ना कि धोनी के संन्यास के बारे में, संन्यास का फैसला करना खिलाड़ी का पूरी तरह से से व्यक्तिगत फैसला होता है। मेरा मानना है कि इस बारे में और कोई व्यक्ति अपनी राय नहीं दे सकता है। जब तक वो उपलब्ध हैं और क्रिकेट खेलते रहेंगे। हमारे लिए वो बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहेंगे।”

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के भविष्य पर कही ये बात

एमएस धोनी के संन्यास की खबरों को लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने भी महेन्द्र सिंह धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

धोनी के सबसे करीबी एन श्रीनिवासन ने बताया कब माही टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स से लेंगे संन्यास 3

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑनर एन श्रीनिवासन ने कहा कि

मैं केवल एक बात कह सकता हूं। आईपीएल के अगले सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई के कप्तान होंगे।  “

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।