प्रधानमंत्री मोदी के कारण इंडिया ने इंडिया को दी जन्मदिन पर बधाई 1

भारत को चाहने वाले विश्व के हर कोने में मिल जायेंगे और अगर खिलाड़ियों को देखा जाये तो अक्सर विदेशी खिलाड़ी भारत की तारीफ करते रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जॉन्टी रॉड्स ने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। इंडिया का जन्म अप्रैल 2015 में हुआ था। तब जॉन्टी ने भारत के नाम पर उसका नाम इंडिया रख दिया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि उन्हें भारत से कितनी मोहब्बत है। धर्मशाला में मुरली विजय की कैच पर उठे विवाद पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने किया विजय का समर्थन

रविवार को इंडिया का जन्मदिन था। इस मौके पर कई लोगों ने जॉन्टी के ट्वीटर हैंडल पर इंडिया के लिए शुभकामनाऐं भेजीं हैं। इस सिलसिले में भारत के प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ने भी शुभकामनाऐं व बधाई दी। मोदी ने जॉन्टी के ट्वीट को रीट्वीट किया है। उन्होंने लिखा ”जन्मदिन पर शुभकामनाऐं बेटी इंडिया।” इसके साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जॉन्टी ने कुछ इस तरह ट्वीट किया –

Advertisment
Advertisment

जॉन्टी के इस ट्वीट को नरेन्द्र मोदी ने रीट्वीट किया और लिखा, ”इंडिया को इंडिया की ओर से जन्मदिन पर शुभाकामनाऐं।” मोदी ने कुछ इस तरह ट्वीट किया –

इसके बाद जॉन्टी ने भी इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ”धन्यवाद नरेन्द्र मोदी जी, उसे अपने जन्मस्थल से आशिर्वाद मिला है। उस अनकों अच्छे लोगों का प्रभाव है। #मेक इन इंडिया”  जोन्टी का ट्वीट इस तरह है –

Advertisment
Advertisment

रॉड्स के मुताबिक भारत में अनेक प्रकार की संस्कृति है। ऐतिहासिक और परम्पराओं से सम्पन्न देश है। विश्व में भारत जैसा देश मिलना दुर्लभ है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है।  इस साल आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद सुरेश रैना ने इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय

एक बार रॉड्स ने कहा था कि भारत एक आध्यात्मिक देश है। यहां के लोगों की सोच बहुत ही आगे और अच्छी है। ऐसा एक साथ मिलना असम्भव जैसा है। इस देश में अनेक प्रकार के लोग रहते हैं, इसके बावजूद एकता है। यह देश बहुत ही संतुलित है। मैंने अपनी बेटी का इंडिया रखा है, इसकी यह भी एक वजह है।