नीरज पाण्डेय ने किया धोनी के भुतिया रोल का खुलासा 1

भारतीय वनडे और टी ट्वेंटी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उपर बनी फिल्म, धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को रीलीज होने में अब सिर्फ एक महीना ही रह गया हैं. और इसी के साथ हमे महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में हुए कुछ खास किस्सों के बारें में पता चल रहा हैं.

क्रिकेटर बनने से पहले महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकिट कलेक्टर थे, खड़गपुर रेलवे स्टेशन भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: इंग्लैंड के पत्रकार ने दिया सहवाग को चैलेंज, कहा भारत के ओलिम्पिक गोल्ड से पहले इंग्लैंड जीतेगा विश्वकप

फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी के उन दिनों का खुलासा किया हैं, जब महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ रोड़ से आते जाते लोगों को डराते थे. उन्होंने कहा, “एक लंबा व्यक्ति सबसे उपर खड़ा रहता था, जिससे दिवार पर उसकी छवी आती थी. फिर ड्राइवर डर के मारे कार को रोकता था, और सभी लोग कुछ ना कुछ आवाज निकालते थे, और भागते थे. ऐसे करके हर रोज वे सभी को डराते थे.”

नीरज पांडे ने कहा कि, “महेंद्र सिंह धोनी दुसरे लोगों के घरों पर चढ़कर स्टेडियम में मैच देखते थे, और खिलाड़ीयों को देखते थे. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को तब ये पता नहीं था, कि वे उसी स्टेडियम में आगें चलकर रणजी मैच खेलेंगे.”

यह भी पढ़े: दस सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजो में 2 भारतीय

Advertisment
Advertisment

धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में हमे ऐसे ही कई किस्से देखने को मिलेंगे, और इस फिल्म का ट्रैलर इस महीने के शुरूआत में रिलीज हो चुका हैं, और काफी हिट रहा हैं. अब नीरज पांडे को ये आत्मविश्वास हैं, कि 30 सितंबर को रीलीज होने वाली इस फिल्म को काफी सफलता मिलेगी.

sagar mhatre

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...