RECORD- नेपाल के खिलाड़ी पारस खाड़का बने अपने देश के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने जड़ा था पहला वनडे शतक 1

किसी भी रिकॉर्ड के साथ अपना नाम दर्ज करवाना किसी भी खिलाड़ी के लिए कितना बड़ा पल होता है ये हम नहीं बल्कि वो खिलाड़ी ही समझ सकता है जिसने उस उपलब्धि को हासिल किया हो। इसी तरह से क्रिकेट के मैदान में किसी टीम के लिए पहली बार हासिल होने वाली उपलब्धि के खास मायने हैं।

पारस खाड़का बने नेपाल के लिए पहला वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज

Advertisment
Advertisment

इंटरनेशनल क्रिकेट सर्किट में सोमवार को एशिया की दो टीमें नेपाल और यूएई के बीच मैच खेला गया। इस मैच में नेपाली खिलाड़ी के द्वारा वो कीर्तिमान रचा गया जो उनके देश से उससे पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था।

RECORD- नेपाल के खिलाड़ी पारस खाड़का बने अपने देश के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने जड़ा था पहला वनडे शतक 2

जी हां नेपाल के बल्लेबाज पारस खाड़का ने सोमवार को यूएई के खिलाफ इतिहास रचते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। पारस खाड़का इस तरह से नेपाल के लिए वनडे क्रिकेट में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

पारस खाड़का ने इस रिकॉर्ड के साथ ही इतिहास में दर्ज किया अपना नाम

Advertisment
Advertisment

नेपाल के कप्तान पारस खाड़का ने यूएई के खिलाफ जोरदार पारी खेली। पारस ने 109 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 115 रनों की पारी खेली। पारस की इस पारी की बदौलत नेपाल ने यूएई को इस वनडे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया।

RECORD- नेपाल के खिलाड़ी पारस खाड़का बने अपने देश के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने जड़ा था पहला वनडे शतक 3

पारस खाड़का के लिए ये एक कभी ना भूलने वाला कीर्तिमान है। क्योंकि किसी देश के लिए पहली बार कोई उपलब्धि अपने नाम करना एक खास पल होता है और उस खास पल के गवाह पारस खाड़का बने हैं।

भारत की तरफ से कपिल देव ने बनाया था पहला वनडे शतक

इसी तरह से जब भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर पहले वनडे शतक की बात करें तो ये रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की पारी खेल भारत की तरफ से वनडे में पहला शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

RECORD- नेपाल के खिलाड़ी पारस खाड़का बने अपने देश के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने जड़ा था पहला वनडे शतक 4

लेकिन कपिल देव पारस या दूसरे बल्लेबाजों की तरह भाग्यशाली नहीं थे। क्योंकि कपिल देव ने भारत के लिए जो पहली शतकीय पारी खेली उसका ऑफिशियली वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं है। इस मैच का ना तो किसी चैनल पर प्रसारण किया गया था और ना ही इसका कोई वीडियो किसी के पास उपलब्ध है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।