विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद बन गए हैं इतने करोड़ो रूपये के मालिक, जानकर चौंक जाएंगे आप 1

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर के एक 700 साल पुराने ऐतिहासिक रिसॉर्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह शाही शादी बेहद की सीक्रेट तरीके से हुई, जहां पर दोनों के परिवार के बेहद करीबी लोगों की संख्या केवल 44 की ही थी।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद बन गए हैं इतने करोड़ो रूपये के मालिक, जानकर चौंक जाएंगे आप 2

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नेटवर्थ

अनुष्का शर्मा ने करीब चार साल तक विराट कोहली के साथ अफेयर चलने के बाद आखिरकार 11 दिसंबर को इस रिश्ते को और प्रगाढ़ करने के लिए शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। तो ऐसे में सबके मन में एक सवाल तो होगा ही कि इतने महंगे रिसॉर्ट में शादी करने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आखिर कितने करोड़ो के मालिक हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद बन गए हैं इतने करोड़ो रूपये के मालिक, जानकर चौंक जाएंगे आप 3

Advertisment
Advertisment

कोहली हैं 390 करोड़ रूपये का मालिक

सबसे पहले बात करते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की…. तो विराट कोहली आज के समय के सबसे रईस क्रिकेटर में से एक हैं। विराट कोहली के पास मौजूदा समय में जो संपत्ति हैं, उससे आप चौंक जाएंगे। रिपोर्ट की माने तो विराट कोहली के पास इस समय 390 करोड़ रूपये की प्रोपर्टी बताई जा रही है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद बन गए हैं इतने करोड़ो रूपये के मालिक, जानकर चौंक जाएंगे आप 4

इन जगहों से होती है कोहली की इनकम

विराट कोहली इस समय भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे क्रिकेटर हैं। विराट कोहली जब इतने बड़े क्रिकेटर हैं तो जाहिर तौर पर दौलत के मामले में भी किसी से कम नहीं होंगे विराट कोहली के 390 करोड़ की नेटवर्थ की बात की जाए, तो विराट कोहली के पास 42 करोड़ रूपये की संपत्ति के अलावा 18 करोड़ रूपये का इंवेस्टमेंट, 13 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत की कोहली के पास लग्जरीज कारें हैं और इसके बाद कोहली के पास मुंबई और दिल्ली दोनों ही जगहें दो जबरदस्त बंगले हैं। बीसीसीआई की कैटेगरी अनुबंध और आईपीएल से मिलने वाली राशि से ही कोहली के पास 390 करोड़ की संपत्ति है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद बन गए हैं इतने करोड़ो रूपये के मालिक, जानकर चौंक जाएंगे आप 5

अनुष्का शर्मा के पास भी है 220 करोड़ की नेटवर्थ

विराट कोहली की 390 करोड़ की संपत्ति के साथ अब तो अनुष्का शर्मा की कमाई भी जुड़ जाएगी। अनुष्का शर्मा फिलहाल एक फिल्म साइन करने के लिए 5 करोड़ रूपये लेती है, इसके अलावा अनुष्का ब्रांड एनडोर्समेंट के लिए 4 करोड़ रूपये लेती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के पास 36 करोड़ रूपये के उनके पर्सनल इन्वेस्टमेंट हैं और 5 करोड़ की लग्जरी कारें हैं तो कुल मिलाकर अनुष्का शर्मा के पास 220 करोड़ की नेटवर्थ है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद बन गए हैं इतने करोड़ो रूपये के मालिक, जानकर चौंक जाएंगे आप 6