NZvsIND- न्यूजीलैंड की हार से निराश न्यूजीलैंड पुलिस ने भारतीय टीम पर किया कड़ा प्रहार, जारी किया ये संदेश 1

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने पूरी तरह से न्यूजीलैंड टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा और उन्हें खेल के हर विभाग में कड़ी मात देते हुए सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड की हार पर न्यूजीलैंड पुलिस हुई निराश

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड की पहले दोनों वनडे मैचों में एक नहीं चलने दी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रशंसकों को निराश कर दिया है।

NZvsIND- न्यूजीलैंड की हार से निराश न्यूजीलैंड पुलिस ने भारतीय टीम पर किया कड़ा प्रहार, जारी किया ये संदेश 2

न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ लगातार दो करारी हार के बाद न्यूजीलैंड की पुलिस तक बहुत निराश है और इसी निराशा में न्यूजीलैंड की पुलिस ने ना केवल भारतीय टीम पर करारा प्रहार किया है बल्कि कीवि टीम पर भी तंज करा है।

न्यूजीलैंड पुलिस का मजाकिया अंदाज में भारतीय टीम पर अटैक, न्यूजीलैंड पर तंज

Advertisment
Advertisment

न्यूजीलैंड पुलिस को उनके देश की क्रिकेट टीम की हार ने एक करारा झटका दिया जिसके बाद उनके धेर्य का बांध टूट गया और उन्होंने एक मजाकिया लहजे में कहा कि न्यूजीलैंड के निर्दोष खिलाड़ियों पर भारतीय टीम का आक्रमण।

न्यूजीलैंड पुलिस की तरफ फेसबुक पेज पर भारतीय टीम का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस इस समय देश का दौरा करने वाले एक समूह के कारनामों के बारे में जनता के सदस्यों के बारे में एक चेतावनी जारी करना चाहेगी। गवाहों की रिपोर्ट में इस समूह को पिछले सप्ताह नेपियर और माउंट माउंगानुई दोनों में न्यूजीलैंड के मासूम दिखने वाले ग्रुप को बुरी तरह से मारते देखा गया था। अगर आप क्रिकेट बैट या बॉल की तरह दिखने वाली कोई चीज ले रहे हैं, तो अतिरिक्त सावधानी बरती जानी चाहिए।

स्कॉट स्टाइरिश ने भी ली चुटकी

न्यूजीलैंड पुलिस की इस पोस्ट पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिश ने चुटकी लेते हुए उस पोस्ट का स्नेप शॉट शेयर कर लिखा कि’ बहुत चालाक’

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।