रोहित, राहुल और कोहली को शाहीन अफरीदी से डरने की जरूरत नहीं, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी बड़ी सलाह
रोहित, राहुल और कोहली को शाहीन अफरीदी से डरने की जरूरत नहीं, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी बड़ी सलाह

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जब जब मैच होता है तो उसका अपना एक अलग ही रोमांच होता है। मैदान पर तो खिलाड़ी खेलते हैं लेकिन इसका जुनून दो देशों के बीच देखने को मिलता है। वर्तमान समय में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को नई गेंद का सबसे खतरनाक गेंदबाज बताया जाता है और उन्होंने इस चीज को कई मौकों पर साबित भी किया है। भारतीय बल्लेबाजों को इस गेंदबाज के सामने कई मर्तबा परेशानी भी हुई है। टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया के टॉप 3 बल्लेबाजों को आउट कर अफरीदी ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था।

अब यह दोनों टीमें एक बार फिर आपस में भिड़ने को तैयार हैं। एशिया कप 2022 में इन दोनों की एक बार फिर से भिड़ंत होगी जहां भारत पिछली हार का बदला लेना चाहेगा। भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी जबकि पाकिस्तान की कमान बाबर आज़म के हाथों में होगी। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) को शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) से नहीं डरने की सलाह दी है।

Advertisment
Advertisment

भारत के टॉप आर्डर को कनेरिया की सलाह

Danish Kaneria

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर और शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) को अफरीदी से नहीं डरने की सलाह दी है।

अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा,

”शाहीन अफरीदी से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं। उन्हें बस इस बात से अवगत रहने की जरूरत है कि शाहीन फुलर गेंदबाजी करने और गेंद को उन पर स्विंग कराने के लिए देखेंगे। इसलिए उन्हें अपने पैर के साथ प्रतिबद्ध नहीं होने के लिए तैयार रहना चाहिए बल्कि शरीर के करीब खेलकर बल्ले से जवाब देना चाहिए। स्क्वेयर लेग पर सूर्यकुमार यादव के फ्लिक शॉट भी शाहीन की गेंदबाजी के खिलाफ अहम होंगे।”

अफरीदी के आगे बेबस हो चुका है भारत का टॉप ऑर्डर

 Shaheen Afridi

Advertisment
Advertisment

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2021 में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के आगे भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया था। रोहित, राहुल और कोहली को ट्रेंट बोल्ट और शाइन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों से निपटने में मुश्किल हुई है। अभी हाल ही में इंग्लैंड के रीस टोपली और वेस्टइंडीज के ओबेद मैककॉय के आगे दाएं हाथ के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे।

एशिया कप 2022 का कार्यक्रम

 Asia Cup 2022

ग्रुप ए:

  • भारत बनाम पाकिस्तान: 28 अगस्त, दुबई
  • भारत बनाम क्वालीफायर: 31 अगस्त, दुबई
  • पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर: 2 सितंबर, शारजाह

ग्रुप बी:

  • श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: 27 अगस्त, दुबई
  • बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, 30 अगस्त, शारजाह
  • श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 1 सितंबर, दुबई

सुपर 4:

  • बी1 बनाम बी2: 3 सितंबर, शारजाह
  • ए1 बनाम ए2: 4 सितंबर, दुबई
  • A1 बनाम B1: 6 सितंबर, दुबई
  • A2 बनाम B2: 7 सितंबर, दुबई
  • ए1 बनाम बी2: 8 सितंबर, दुबई
  • बी1 बनाम ए2: 9 सितंबर, दुबई

फाइनल:

  • 11 सितंबर, दुबई