IPL 2020: केजरीवाल सरकार का आदेश, दिल्ली में नहीं होगा आईपीएल मैचों का आयोजन 1

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना पैर पसार लिया है। भारत में 70 से ज्यादा लोगों में यह फैल चुका है। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है। इसे आयोजन पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इसके आयोजन के पक्ष में नहीं है। यह वायरस ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। अभी तक इसकी कोई दवाई नहीं बन पाई है।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

IPL 2020: केजरीवाल सरकार का आदेश, दिल्ली में नहीं होगा आईपीएल मैचों का आयोजन 2

Advertisment
Advertisment

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि दिल्ली में किसी तरह के खेल का आयोजन नहीं किया जाएगा। इससे लोग जमा होंगे और कोरोना फैल सकता है।

आईपीएल 2020 के 7 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले थे। अब वह भी दिल्ली में नहीं हो पाएंगे। बीसीसीआई के लिए यह बड़ा झटका है। सोसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की। इसके बाद आईपीएल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार भी पक्ष में नहीं

IPL 2020: केजरीवाल सरकार का आदेश, दिल्ली में नहीं होगा आईपीएल मैचों का आयोजन 3

कर्नाटक और महाराष्ट्र की फ्रेंचाइजी भी आईपीएल में हिस्सा लेती है। मुंबई में ही आईपीएल का फाइनल भी खेला जा सकता है। ये दोनों सरकार भी राज्य में मैचों के आयोजन के पक्ष में नहीं है। इस बारे में उन्होंने भारत सरकार को पत्र भी लिखा था।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल के शुरु होने में 16 दिनों का समय बचा हुआ है। यह वायरस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इसी वजह से 2009 और 2014 की तरह देश से बाहर भी इसका आयोजन मुश्किल दिख रहा है।

14 मार्च को बैठक

IPL 2020: केजरीवाल सरकार का आदेश, दिल्ली में नहीं होगा आईपीएल मैचों का आयोजन 4

14 मार्च को आईपीएल गवर्निंग काउंसिक की बैठक होने वाली है। इसमें फ्रेंचाइजी के साथ बीसीसीआई अधिकारी और प्रसारक भी इसमें हिस्सा लेंगे। इक बैठक के बाद आयोजन पर अंतिम फैसला सुनाया जा सकता है।