IPL Retention- रविन्द्र जडेजा को क्यों चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया है महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा पैसे, अब हुआ खुलासा 1

क्रिकेट जगत की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा नाम ही महेन्द्र सिंह धोनी का माना जाता है। महेन्द्र सिंह धोनी इस टीम की सालों से कप्तानी कर रहे हैं, और उन्होंने इस टीम को अपार सफलता भी दिलायी है। महेन्द्र सिंह धोनी 4 बार की चैंपियन टीम के चैंपियन कप्तान रहे हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी नहीं रहे सीएसके के सबसे महंगे खिलाड़ी

लेकिन पिछले ही सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार ताज दिलाने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहेंगे या नहीं ये एक बड़ा सवाल है। क्योंकि कई बार इनकार करने के बाद भी महेन्द्र सिंह धोनी सीएसके ने रिटेन किया है।

Advertisment
Advertisment

IPL Retention- रविन्द्र जडेजा को क्यों चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया है महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा पैसे, अब हुआ खुलासा 2

महेन्द्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन तो किया है, लेकिन सीएसके ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, अब उनमें महेन्द्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं रहे हैं, बल्कि अब रवीन्द्र जडेजा सीएसके के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी से रवीन्द्र जडेजा लेंगे ज्यादा रकम

चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 नवंबर को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें एमएस धोनी, रवीन्द्र जडेजा, मोइन अली और ऋतुराज गायकवड़ को टीम में शामिल किया है। इनमें से सबसे ज्यादा रकम रवीन्द्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये दी गई तो वहीं धोनी को 12 करोड़ रुपये में अपना बनाया।

IPL Retention- रविन्द्र जडेजा को क्यों चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया है महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा पैसे, अब हुआ खुलासा 3

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी को नहीं बल्कि रवीन्द्र जडेजा को सबसे ज्यादा पैसा मिलने से अब इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या अब धोनी की जगह पर रवीन्द्र जडेजा को सीएसके का अगला कप्तान नियुक्त कर दिया जाएगा?

तो क्या अब सीएसके ने रवीन्द्र जडेजा को किया कप्तानी देने का फैसला?

इस बात से हर किसी को हैरानी हो रही होगी कि आखिर महेन्द्र सिंह धोनी से भी ज्यादा पैसा रवीन्द्र जडेजा को क्यों दिया गया है, सीएसके का रवीन्द्र जडेजा को लेकर क्या प्लान है? तो क्या रवीन्द्र जडेजा को सीएसके का अगला कप्तान बनाने का विचार चल रहा है।

IPL Retention- रविन्द्र जडेजा को क्यों चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया है महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा पैसे, अब हुआ खुलासा 4

अब ये तो वक्त ही बताएगा कि सीएसके कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी को जारी रखती है या रवीन्द्र जडेजा को कप्तानी सौंपेगी। क्योंकि महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन में खेलने से ही इनकार कर रहे थे, और हो सकता है कि वो अब इस सीजन अंतिम बार दिखे, तो धोनी की मौजूदगी में ही जडेजा को कप्तानी का जिम्मा देकर उन्हें अच्छी तरह से तैयार होने का मौका दें दें।