इंटरनेशनल क्रिकेट में इस समय अलग-अलग मैदानों में अलग-अलग टीमों के बीच वनडे क्रिकेट की जंग चल रही है। जिसमें एक तरफ भारत-श्रीलंका, एक तरफ बांग्लादेश-जिम्बाब्वे और एक तरफ ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज जारी है। इन वनडे सीरीज के परिणामों का सीधा असर आईसीसी विश्व कप वनडे लीग की तालिका पर पड़ रहा है।
भारत ने श्रीलंका को मात देकर वनडे लीग में की स्थिति मजबूत
श्रीलंका और भारत के बीच श्रीलंका की सरजमीं पर 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है। इस वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में मेहमान भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत ने दूसरे वनडे मैच में रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने इस वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप की तैयारी भी कर ली है। जिसका एक सीधा असर उनकी वनडे लीग की तालिका पर भी पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने भी अपनी स्थिति में किया सुधार
दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के दौरे पर मौजूद बांग्लादेश की टीम ने भी भारत के ही अंदाज में जिम्बाब्वे को पहले दोनों ही वनडे मैचों में मात दी है। जिम्बाब्वे को बांग्लादेश ने दोनों ही वनडे मैच में हराने के साथ ही वनडे लीग की तालिका में अपनी स्थिति काफी अच्छी कर ली है।
एक और वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को बुरी तरह से हरा दिया। इस वनडे सीरीड का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भी आईसीसी विश्व कप वनडे लीग में अपना स्थान मजबूत किया है।
आईसीसी वनडे सुपर लीग में सभी टीमों का हाल
अब बात कर लेते हैं आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग की अंक तालिका की तो इसमें इन टीमों को बड़ा फायदा हुआ है। जिसमें बांग्लादेश की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे और भारत को चौथे स्थान पर अभी संतोष करना पड़ रहा है। तीनों ही टीमों के अलावा हारने वाली टीमों की स्थिति खराब होती जा रही है।
तालिका में नंबर वन पर इस समय वनडे विश्व चैंपियन इंग्लैंड की टीम है, तो वहीं इसके बाद भारत के चौथे स्थान के बाद पाकिस्तान की टीम 5वें स्थान पर है। न्यूजीलैंड को इस तालिका में 7वें स्थान का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर टीमों को जो अंक बांटे जाते हैं उसका निर्धारण इस तरह किया गया है जिसमें जीतने वाली टीम को 10 अंक, मैच के रद्द, टाई होने पर 5 अंक और हारने की स्थिति में कोई अंक नहीं दिया जाता है।
इस तरह से है आईसीसी वनडे सुपर लीग की अंक तालिका
रैकिंग | टीम | मैच | जीत | हार | नतीजा नहीं | अंक | नेट रन रेट |
1 | इंग्लैंड | 15 | 9 | 5 | 1 | 95 | 0.838 |
2 | बांग्लादेश | 12 | 8 | 4 | 0 | 80 | 0.322 |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 7 | 5 | 2 | 0 | 50 | 0.666 |
4 | भारत | 8 | 5 | 3 | 0 | 49 | 0.051 |
5 | पाकिस्तान | 9 | 4 | 4 | 0 | 40 | -0.236 |
6 | आयरलैंड | 12 | 3 | 8 | 1 | 35 | -0.563 |
7 | न्यूजीलैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 30 | 2.352 |
8 | अफगानिस्तान | 3 | 3 | 0 | 0 | 30 | 0.527 |
9 | वेस्टइंडीज | 6 | 3 | 3 | 0 | 30 | -0.876 |
10 | दक्षिण अफ्रीका | 6 | 2 | 3 | 1 | 24 | -0.06 |
11 | नीदरलैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | 20 | -0.049 |
12 | श्रीलंका | 11 | 1 | 9 | 1 | 13 | -0.573 |
13 | जिम्बाब्वे | 6 | 1 | 5 | 0 | 10 | -1.08 |
Comments are closed.