श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी भारत को आज हरा देगी श्रीलंका, ये रहा कारण 1
Sri Lanka's Nuwan Zoysa (Photo by Neal Simpson - EMPICS/PA Images via Getty Images)

श्रीलंका क्रिकेट टीम का बहुत ही शानदार रिकॉर्ड रहा है। लेकिन कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद टीम की स्थिति खराब हो गयी है। चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में भी श्रीलंकाई टीम अभी तक कुछ खास नहीं कर पायी है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने एक ही मैच खेला है, जो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इस मैच में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाये थे। लेकिन भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में यह खिलाड़ी खेलते हुए दिखेगा। श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी नुवान ज़ोया का कहना है कि इस टीम में मैच जिताने वाले खिलाड़ी नहीं बचे हैं।

टीम में मैच धुरंधर खिलाड़ियों की कमी –

Advertisment
Advertisment
श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी भारत को आज हरा देगी श्रीलंका, ये रहा कारण 2
Photo credit- Getty Images

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी नुवान ज़ोया का मानना है कि श्रीलंकाई टीम में मैच जितवाने वाले खिलाड़ियों कमी है। टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन वो टीम को बड़े मुकाबलों में जीत दिलाने में अब तक असफल रहे हैं। नुवान ने मलिंका का जिक्र करते हुए कहा, जब से टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास लिया है तब से श्रीलंकी स्थिति ठीक नहीं रही है। हालांकि टीम में मलिंगा जैसे गेंदबाज हैं, जो प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। लेकिन वो भी अब उम्र दराज होने वाले हैं।    भारतीय टीम के कोच पद के लिए दी गयी दो लाइन की एप्लीकेशन के बाद ट्विटर पर खूब उड़ रहा है सहवाग का मजाक

 

टीम में नहीं रहे हैं दिग्गज खिलाड़ी –

श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी भारत को आज हरा देगी श्रीलंका, ये रहा कारण 3

Advertisment
Advertisment

श्रीलंका क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी भी टीम के हिस्सा रह चुके हैं जिनकी बल्लेबाजी से अच्छे- अच्छे गेंदबाज  को परेशान होना पड़ता था। लेकिन अब इस तरह के खिलाड़ी टीम में नहीं रहे हैं। टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी श्रीलंका का प्रदर्शन निखर कर सामने नहीं आया है। वीडियो : रबडा का कैच पकड़ने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली की नकल करते हुए कैमरे में कैद हुए हसन

भारत से चल रहा है मुकाबला –

श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी भारत को आज हरा देगी श्रीलंका, ये रहा कारण 4
Photo credit- Getty Images

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का दूसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ हैं। भारत के खिलाफ टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्युज भी खेल रहे हैं। श्रीलंका के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा। भारत को बेहतरीन ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं युवराज सिंह और कप्तान विराट कोहली भी फॉर्म में चल रहे हैं। इस टीम की गेंदबाजी भी प्रभावी है। पहला मैच हारने के बाद श्रीलंका के लिए इस मैच में वापसी करना बहुत ही जरूरी होगा। यदि श्रीलंका यह मैच हार जाती है तो सेमी फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जायेगा।