NZ vs IND 3rd t20 stats review

न्यूजीलैंड और भारत (NZ vs IND) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मैकलीन पार्क, नेपियर में खेला गया जहाँ यह मैच बारिश की वजह टाई हो गया जबकि भारत ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। ऐसे में आइये एक नजर इस मैच में बनने वाले रिकार्ड्स और आंकड़ों पर डालते हैं।

बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, कीवी टीम डेवोन कोनवे और ग्लेन फिलिप्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.4 ओवर 160 रनों पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए।

Advertisment
Advertisment

NZ vs IND 3rd t20i STATS REVIEW

NZ vs IND 3rd t20i STATS REVIEW

1. पावरप्ले में फिन एलन बनाम बाएं हाथ की गति (टी20 इंटरनेशनल)

  • 12 पारियां
  • 9 बार आउट
  • औसत 8.88
  • स्ट्राइक रेट 136

2. T20Is में Ind vs NZ के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

  • 4/10 दीपक हुड्डा माउंट माउंगानुई 2022
  • 4/17 मोहम्मद सिराज नेपियर 2022
  • 3/9 अक्षर पटेल कोलकाता 2021

3. किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो भारतीय गेंदबाजों द्वारा चार-चार विकेट लेना, ऐसा पहली बार हुआ है। बता दें कि इस मैच में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 4-4 विकेट हासिल किये।

Advertisment
Advertisment

4. टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक बनाम सोढ़ी

  • 19 गेंदें
  • 13 रन
  • 3 बार आउट

5. DLS बराबर स्कोर के साथ टाई T20I

  • नीदरलैंड बनाम मलेशिया कीर्तिपुर 2021
  • माल्टा बनाम जिब्राल्टर मार्सा 2021
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत नेपियर 2022

6. तीसरे टी20 मैच में कीवी टीम के गेंदबाज ने 1 विकेट हासिल करके बड़ा मुकाम हासिल किया। दरअसल, सोढ़ी भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 17 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। इस मामले में सोढ़ी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को पीछे छोड़ा है। जॉर्डन ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं जबकि तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ही टिम साउथी हैं जिन्होंने 17 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं।

7. एक कैलेंडर ईयर में टी20 में 1500 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बने सूर्यकुमार यादव

8. 2022 में टी20 इंटरनेशनल में भारत:

  • 3-0 से वेस्टइंडीज को हराया (घर में)
  • 3-0 से श्रीलंका को हराया (घर में)
  • 2-2 से सीरीज बराबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (घर में)
  • 0-2 से आयरलैंड को हराया (विदेश)
  • 2-1 से इंग्लैंड को हराया (विदेश)
  • 1-4 से वेस्टइंडीज को हराया (विदेश)
  • 2-1 से ऑस्ट्रेलिया को हराया (घर)
  • 2-1 से दक्षिण अफ्रीका को हराया (घर)
  • 1-0 से न्यूजीलैंड को हराया (विदेश)
  • लेकिन एशिया कप और टी20 विश्व कप के फाइनल में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

9. न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराकर T20I सीरीज जीतने वाले केवल दो भारतीय कप्तान:

  • विराट कोहली (5-0 से जीते)
  • हार्दिक पंड्या (1-0 से जीते)

10. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत को अब तक हार नहीं मिली हैं टी20 में और यह रिकॉर्ड आज 5वें मैच के बाद भी जारी हैं।