odean smith brilliant innings

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना दम दिखा रहे हैं। बुधवार यानी की 21 सितंबर को खेले गए मुकाबले में ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिया।

इस मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाड़ी ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ घातक गेंदबाजी से भी जमाइका तल्लावाह्स के छक्के छुड़ा दिए। बता दें कि ओडीन स्मिथ आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisment
Advertisment

ओडियन स्मिथ ने छुड़ाया विरोधी टीम के छक्के

Odean Smith
Odean Smith

कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 25 मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ओडियन स्मिथ ने विस्पोटक पारी खेली। उन्होंने महज 16 गेंदों में 6 छक्को की मदद से कुल 42 रन ठोके।

इस टूर्नामेंट में स्मिथ ने महज 16 गेंदों में 6 छक्के लगाए थे। हालांकि 5 छक्के उन्होंने मिगेल प्रिटोरियस की ओवर में जड़े। गुयाना की पारी के 18वें ओवर में ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने मिगेल प्रिटोरियस पर धावा बोलते हुए पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्का जड़ दिया।

इस ओवर की दूसरी गेंद डॉट गई लेकिन तीसरी गेंद पर उन्होंने कवर्स के ऊपर से छक्का लगाया। चौथी गेंद वाइड रही लेकिन स्मिथ ने मिडविकेट पर छक्का जड़ा। पांचवी और छठी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ते हुए प्रिटोरियस को दिन में ही तारे दिखा दिए।

ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने कीमो पॉल के साथ मिलकर 25 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी बनाई और इसी साझेदारी के दम पर गुयाना ने जमाइका के सामने जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही।

Advertisment
Advertisment

यहां देखे वीडियो

गेंदबाजी से किया कमाल

बल्लेबाजी के बाद ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने गेंदबाजी में भी जमाइका की बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने महज 1.5 ओवर में 26 रन देते हुए 2 विकेट चटका दिए।

आखिरी ओवर में ओडियन स्मिथ (Odean Smith) को 20 रनों का बचाव करना था, लेकिन उनकी पहली गेंद पर बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने छक्का जड़कर उनका मनोबल तोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्मिथ ने बड़े ही संयम के साथ काम लिया।

इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ब्रेंडन को रन नहीं बनाने दिया और तीसरी गेंद पर वो रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर स्मिथ ने प्रिटोरियस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और पांचवी गेंद पर मोहम्मद आमिर रन आउट हो गए।

इस तरह से ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने 3 गेंदों में 3 विकेट चटकाए और टीम की हैट्रिक भी पूरी हुई। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के दम पर गुयाना पूरे 11 दिन बाद मुकाबला जीतने में कामयाब रही। इस मुकाबले में गुयाना ने जमाइका को 12 रनों से हराकर जीत का स्वाद चखा।