आईपीएल का एकमात्र ऐसा क्रिकेटर जिसपर सभी टीमें लगा चुकी हैं बोली 1

आईपीएल का नाम सुनते ही दिमाग में छक्के-चौके दौड़ने लगते हैं। लेकिन, अगर किसी एक खिलाड़ी का नाम लिया जाए तो वो नाम होगा महेंद्र सिंह धोनी का। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को अलग ही आयाम पर पहुंचाया है। उनके नाम आईसीसी की सभी ट्राफियां जीतने का रिकॉर्ड है, जिसे कोई भी कप्तान नहीं तोड़ सकता। वैसे बता दें कि धोनी इकलौते खिलाड़ी भी हैं, जिनको आईपीएल की  सभी फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती थीं।

हेयर स्टाइल के लिए थे प्रसिद्ध

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीता था। साथ ही वो 2007 में बहुत ही युवा थे और जोश से भरे थे। उस समय जीतना वो अपनी बल्लेबाजी और आक्रामकता के लिए फेमस थे, उससे कहीं ज्यादा वो अपने हेयर स्टाइल के लिए प्रसिद्ध थे। यह तक कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुसर्रफ़ ने भी उनकी हेयर स्टाइल की तारीफ की थी।

सभी फ्रेंचाईजी ने लगाई बोली

आईपीएल धोनी

टी20 वर्ल्डकप के सफल आयोजन के बाद बीसीसीआई ने भी अपनी खुद कि एक लीग “आईपीएल” शुरू की। इस टूर्नामेंट में आठ फ्रेंचाईजी बनीं और आलम ये था कि सभी फ्रेंचाईजी ने महेंद्र सिंह धोनी पर बोली लगाई थी। लेकिन, बाजी मारी चेन्नई सुपर किंग्स ने और 2007 से इसी फ्रेंचाईजी का हिस्सा हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने चेन्नई को तीन बार विजेता बना चुके हैं।

सभी चाहते थे कि धोनी जैसा विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान उनकी टीम का हिस्सा बने। लेकिन, एक खिलाड़ी सभी के लिए तो खेल नहीं सकता। धोनी ने हाल में देश को वर्ल्ड कप दिलाया था। ऐसा करने वाले वो सिर्फ दूसरे कप्तान थे। ऐसे में कोई भी उनको खोना नहीं चाहता था। 2007 से लेकर अभी तक 13 संस्करण हो चुके हैं और 14 वां शुरू होने वाला है। लेकिन, धोनी के बाद ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं आया जिस पर सभी फ्रेंचाईजियों ने दांव खेला हो।

Advertisment
Advertisment