शाहिद अफरीदी

क्रिकेट के प्रति लोगों के मन में प्यार शुरू से ही रहा है। फैंस को भी वह मैच देखने में मजा आता है जब बल्लेबाज़ मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश करता है। यदि हम आपको बताएं कि एक ऐसा भी खिलाड़ी रहा जिसने एकदिवसीय क्रिकेट में 350 से भी अधिक धक्के बनाए हैं। हां, हम जानते हैं कि इसके बाद आप उसका नाम जानने के लिए बेताब होंगे। तो आइए आपको बताते हैं कौन है वह खिलाड़ी जिसने अपने वनडे करियर में मारे 350 छक्के…

शाहिद अफरीदी ने मारे हैं 350 से भी अधिक छक्के

शाहिद अफरीदी

Advertisment
Advertisment

पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी बूम-बूम शाहिद अफरीदी ही वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में 350 से अधिक छक्के मारने का कारनामा किया है। जी हां, अफरीदी उन ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने बल्ले-गेंद से अपनी टीम के लिए ढेरों विकेट्स भी लिए और रन भी बनाए हैं।

शाहिद अफरीदी ने अपने एकदिवसीय करियर में बल्लेबाजी करते हुए 398 मैच में 369 इनिंग्स खेलते हुए 8064 रन बनाए हैं। जिसमें अफरीदी ने 730 चौके और 351 छक्के जड़े। इसी के साथ आपको बता दे, एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है।

39 वर्षीय शाहिद अफरीदी फिलहाल ग्लोबल कनाडा टी20 लीग खेल रहे हैं। जिसमें वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर यह समझ आता है कि उम्र का खेल से कोई रिश्ता नहीं है।

क्रिस गेल दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं सनथ जयसूर्या

सिक्सर किंग युवराज सिंह और क्रिस गेल नहीं इस बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में 350 से भी ज्यादा लगाए हैं छक्के 1

Advertisment
Advertisment

यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के मारने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस बात से तो कोई भी अंजान नहीं है कि क्रिस गेल जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं, तो छक्के-चौकों की बारिश को धाकड़ से धाकड़ गेंदबाज भी नहीं रोक सकता है। गेल ने 291 इनिंग्स खेलते हुए 10993 रन बनाए हैं। उन्होंने 1119 चौके और 326 छक्के मारे हैं।

इसी के साथ तीसरे नंबर पर श्रीलंकाई सनथ जयसूर्या ने 443 इनिंग्स खेलते हुए 13430 रन बनाए साथ ही उन्होंने 1500 चौके और 270 छक्के मारे हैं।