खुला श्रीलंका में धोनी के शानदार बल्लेबाजी का राज, इस बदलाव की वजह से लगातार बरस रहा है बल्ले से रन 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की श्रीलंका टीम के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में धूम मची हुई है। महेन्द्र सिंह धोनी की इस सीरीज में बल्लेबाजी देखकर तो उनका पुराना अंदाज फिर से नजर आने लगा है।  धोनी को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई लोगों ने जबरदस्त आलोचना की थी लेकिन धोनी ने तो अपने प्रदर्शन से उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

खुला श्रीलंका में धोनी के शानदार बल्लेबाजी का राज, इस बदलाव की वजह से लगातार बरस रहा है बल्ले से रन 2

Advertisment
Advertisment

धोनी श्रीलंका में नजर आ रहे हैं नए अवतार में

महेन्द्र सिंह धोनी को इस सीरीज में अब तक तो श्रीलंकाई गेंदबाज आउट नहीं कर पाए हैं और धोनी ने शानदार अंदाज में रन खड़े किए हैं। धोनी के बल्लेबाजी को देखकर तो वाकई में नया अवतार नजर आने लगा है। धोनी ने इस सीरीज के अब तक के मैचों में अपने अनुभव का बड़ा सबूत दिया है और साबित कर दिया कि अनुभव ही सबसे जरूरी चीज है। महेन्द्र सिंह धोनी ने तीनों ही वनडे मैचों में भारतीय पारी को मुश्किल से उबार कर एक अच्छी स्थिति तक लेकर आए।

खुला श्रीलंका में धोनी के शानदार बल्लेबाजी का राज, इस बदलाव की वजह से लगातार बरस रहा है बल्ले से रन 3

एमएस धोनी ने अपने पेड्स के वजन को बढ़वाया

Advertisment
Advertisment

एमएस धोनी ने इस सीरीज में भारी पेड का इस्तेमाल किया है। महेन्द्र सिंह धोनी के पेड का वजन 850 ग्राम पर पेड है। धोनी के पेड्स को बनाने वाली कंपनी मॉरेंट के कार्यकारी सुनील जाजोदिया ने इसको लेकर कहा कि “मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं कर सकता कि धोनी ने क्यों अपने पेड को इस समय बदला है। लेकिन भारत में हमारे प्रतिनिधि इस बारे में बात करेंगे।  इसमें ऊपर के पट्टे में अलग डिजाइन को विकसित किया गया है। और नीचे की तरफ बहुत ही आराम महसूस होता है।  इन पेड्स में कॉटन और फाइबर का मिश्रण है।”

खुला श्रीलंका में धोनी के शानदार बल्लेबाजी का राज, इस बदलाव की वजह से लगातार बरस रहा है बल्ले से रन 4

 

महेन्द्र सिंह धोनी के पेड्स को मिला नया आकार और आरामदायक

इसके साथ ही मॉरेंट कंपनी के कार्यकारी सुनील जाजोदिया ने आगे कहा कि “इस तरह के पेड का आकार सिलाई पेटर्न के माध्यम से हासिल किया जाता है और पेड के चारों ओर के आकार को संतुलन देने के लिए घुटने के आस-पास तीन पट्टी प्रणाली को अपनाया गया है। वैसे इन पेड्स में प्रति पेड का वजन यहीं कोई 850 से 950 ग्राम के बीच  का होगा। “

खुला श्रीलंका में धोनी के शानदार बल्लेबाजी का राज, इस बदलाव की वजह से लगातार बरस रहा है बल्ले से रन 5