चैंपियंस ट्रॉफी में जगह नहीं मिलने के बाद हरभजन सिंह के समर्थन में उतरे दिग्गज पाकिस्तानी गेंदबाज़ 1
Photo Credit : Google

चैम्पियंस ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। आईपीएल के तुरंत बाद ही टीम का चयन कर दिया गया था। इस टीम में युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी और मोहम्मद शमी से जैसे कई खिलाड़ी हैं। लेकिन बीसीसीआई ने हरभजन सिंह को टीम में शामिल नहीं किया है। इस बात पर हरभजन सिंह ने नाराजगी भी जतायी थी। इसी सिलसिले में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज सकलेन मुश्ताक ने भी भज्जी को टीम में न शामिल करने पर असहति जातायी है। इससे पहले भी मुश्ताक कई बार सोशल साइट्स पर भज्जी का समर्थन करते दिखे हैं।

मुश्ताक ने किया था ट्वीट –

Advertisment
Advertisment

मुश्ताक ने ट्वीट के कर के हरभजन सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, कि हरभजन सिंह मैच विजेता और गेंम चेंजर खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुछ इस तरह ट्वीट किया – मुंबई इंडियन्स की धमाकेदार जीत के बाद युवराज सिंह से माइकल क्लार्क तक सभी ने बांधे कर्ण शर्मा के तारीफों के पूल

यह रहा था पूरा मामला –

दरअसल हरभजन सिंह को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। इसके बाद कथिततौर पर हरभजन सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी को टीम में शामिल होने पर सवालिया निशान खड़ा किया था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था, कि मीडिया ने उनकी बातों को बढ़ा- चढ़ा कर पेश किया है।

Advertisment
Advertisment

धोनी हैं मेरे दोस्त –

इस मामले के बाद हरभजन सिंह ने ट्वीट करके बताया था, कि मीडिया ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने लिखा था कि महेन्द्र सिंह धोनी मेरे अच्छे दोस्त और महान खिलाड़ी हैं। मैं उनके भारतीय टीम में चुने जाने पर किसी भी तरह का संदेह नहीं कर रहा हूं। मैंने उनके किसी भी प्रदर्शन पर सवाल नहीं उठाया है। मेरे बातों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया गया है। विडियो : रांची टेस्ट के दौरान उमेश यादव ने खेला अजीब सा हुक शॉट, जिसे देखने के बाद विराट समेत टीम इंडिया ने बनाया यादव का मजाक

आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाये थे भज्जी –

हरभजन सिंह आईपीएल 10 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी थे। उन्होंने इस सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि यह जरूर है कि वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। हरभजन ने इस सीजन में कुल 11 मैच खेले थे, जिनमें महज 8 विकेट ही हासिल कर पाये थे।

अगर भारतीय टीम की बात की जाये तो आईपीएल के बाद चयनकर्ताओं ने हरभजन सिंह की जगह रविचन्द्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा को टीम में जगह दी है। ये दोनों ही गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग के मामले में नंबर एक पर बरकरार हैं। बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के ही खिलाफ हैं, जो कि 4 जून को बर्मिंघम में खेला जायेगा। इस मुकाबले के बाद भारत और पाक के बीच एक भी लीग मैच नहीं है।