Parthiv Patel criticized MS Dhoni called him a bad captain

MS Dhoni: क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के साथ-साथ आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी को कई खिताब जिताए हैं। पिछले आईपीएल के दौरान धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा टाइटल जिताया था। आगामी संस्करण में उनका प्रयास छठे खिताब जीतने का होगा। भले ही पूरी दुनिया माही की कप्तानी का लोहा मानती हो, मगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने उन्हें बुरा कप्तान बताते हुए किसी और खिलाड़ी को महान कैप्टन बताया है।

पांच आईपीएल टाइटल जिताने वाला कप्तान

MS Dhoni
MS Dhoni

अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 16 सीजन खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे अधिक खिताब मौजूद हैं। इन दोनों ही टीमों  ने पांच-पांच आईपीएल टाइटल जीते हैं। आईपीएल 2023 के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में सीएसके ने पांचवी ट्रॉफी जीतकर मुंबई के पांच खिताबों की भी बराबरी कर ली। इसके अलावा यह टीम अन्य टीमों की तुलना में सबसे अधिक दफा प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले में पहुंची है। यह सब कैप्टन कूल यानि धोनी के कुशल मार्गदर्शन का ही नतीजा है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बनेगा नरेंद्र मोदी से भी बड़ा स्टेडियम, पाक में रची जा रही भारत को नीचा दिखाने की साजिश

पार्थिव पटेल ने MS Dhoni की कप्तानी में निकाली कमी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) आईपीएल में कई टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। इसके अलावा इस लीग में उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह कुछ खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। वर्तमान में वह कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

पिछले दिनों उनसे आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताने को कहा गया। उन्होंने धोनी (MS Dhoni) नहीं बल्कि रोहित शर्मा को बेहतर कप्तान बताया। दरअसल इस खिलाड़ी ने अपने जवाब में कहा,

“जब तनावपूर्ण मैच होता है, तो कभी-कभी गलत निर्णय या गलती हो जाती है। एमएस धोनी ने पवन नेगी को ओवर देने जैसी गलती की। लेकिन अगर आप रोहित शर्मा को देखेंगे, तो आपको कभी गलती नहीं दिखेगी।”

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा से छिन गई मुंबई इंडियंस की कमान

साल 2023 के आखिर में आईपीएल 2024 को लेकर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। हालांकि रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच आईपीएल टाइटल जिताए थे। ऐसा करने वाली यह इस लीग के इतिहास की पहली टीम बनी थी। हालांकि इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने हिटमैन को अचानक इस दायित्व से मुक्त कर दिया था। इसने सबको हैरान कर दिया था।

इस दिन होगा आईपीएल 2024 का आगाज़

क्रिकेट का रोमांच आने वाले समय में कई गुना अधिक बढ़ने वाले है। दरअसल भारत में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के नए संस्करण का 22 मार्च से आगाज होने वाला है। पहले मुकाबले में एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना आरसीबी के साथ होगा।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 के पहले मैच में नया नियम होगा लागू, CSK vs RCB मैच में किसे होगा फायदा? जानिए